मां मनी प्लांट प्रबंधन एवं ठेकेदार की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा~क्या कहते हैं~पिन्टू सिंह

रायगढ़ शहर व ज़िले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के पदाधिकारी ने की कंपनी प्रबंधन एवं ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग!

रायगढ़।पूंजिपथरा क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों मां मनी प्लांट में देर रात हुआ बड़ा धमाका,जहां रायगढ़ भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह मजदूरों को इंसाफ जलाने के लिए हुए एक्टिव और बातचीत करने के दौरान बताया कि…
जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर पूंजीपथरा इंडस्ट्रियल पार्क में स्थित मां मनी आयरन एंड इस्पात फैक्ट्री में दिनांक 15/05/25 को रात्रि समय 2: 15 बजे एक हादसा हुआ था।जहां फर्निश ब्लास्ट होने से चार लोगों की लव में झुलसने की खबर सामने आई थी।
जिसको देखते हुए औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी मनीष श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने घटनास्थल की जांच कर कंपनी प्रबंधन को नोटिस दीया गया। और आगे कार्रवाई जारी है।जहां झुलसे हुए लोगों नाम रामानंद साहनी उम्र 32 वर्ष,अनुज कुमार उम्र 35 वर्ष, सुधीर कुमार उम्र 36 वर्ष एवं संजय श्रीवास्तव उम्र 42 वर्ष बताया जा रहा है।
जिनमें से दो का इलाज रायगढ़ जिंदल फोर्टिज अस्पताल में चल रहा है। तो वहीं दो गंभीर रूप से झुलसे हुए घायल व्यक्तियों को रायपुर रिफर किया गया है। 17/5/2025 रायपुर रेफर किए गए दौ व्यक्तियों के नाम रामानंद सहनी बिहार मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं!! दूसरा का नाम अनुज कुमार उत्तर प्रदेश बलिया के रहने वाले दोनों मजदूर का मृत्यु हो गया है।
दोनों परिवार को रायपुर में उनके परिवार को ₹6 लाख उनके पत्नी की अकाउंट में दिया गया है एक लाख कैश अमाउंट ₹100000 !!आने जाने का एंबुलेंस फ्री सेवा जाने का दोनों श्रमिक मजदूरों को एंबुलेंस !!
दौ का इलाज जिंदल हॉस्पिटल में चल रहा है स्थिति गंभीर है जहां इस घटना की जानकारी रायगढ़ भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, को मिला तब उन्होंने इस घटना की जानकारी जिला कार्यकारी अध्यक्ष सरोज श्रीवास को दिया, और घटनास्थल पूंजीपथरा मां मनी प्लांट कंपनी में संगठन संयुक्त टीम बनाकर भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के पदाधिकारी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सूरज बनवाल,जिला सचिव विकास यादव के साथ घटना हुये प्लांट पर पहुंचे जहां मौके पर पाया गया।
कि घटना आज कंपनी प्रबंधन की लापरवाही एवं ठेकेदार की लापरवाही के कारण इतना बड़ा घटना घटित हुआ है। जहां आज चार मजदूर जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। कारण कंपनी प्रबंधन एवं ठेकेदार कि लापरवाही का है। जिसका हम भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के पदाधिकारी गण इस घटना का घोर निंदा करते हुए कंपनी को सील करने की मांग के साथ कंपनी प्रबंधन एवं ठेकेदार के ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग करते हैं।