CG:भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची..हुई जारी…इन जिलों से नाम देखिए लिस्ट…पढ़े न्यूज़ मिर्ची-24

भारतीय जनता पार्टी के 40 स्टार प्रचारक नेताओं के नाम लिस्ट में शामिल…
रायगढ़:भारतीय जनता पार्टी ने भानूप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंप दी है।भाजपा की ओर से या सूची पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता के द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी गई है।

इस सूची में भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारक नेताओं के नाम दिए हैं। सुची की शुरुआत में ही प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साहू का नाम है। उनके अलावा स्टार प्रचारकों की इस 40 सदस्य सूची में बिलासपुर जिले से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक तथा डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी का नाम शामिल है। इस सूची में और किन-किन भाजपा नेताओं का नाम शामिल है इसे जानने के लिए साथ में दी गई सूची का अवलोकन कर सकते हैं…!