राम प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर घरौंदा के बच्चो ने मनाई दिवाली…

रायगढ़।बेसहारा बच्चो के लिए तन मन धन से समर्पित संस्था उन्नायक सेवा समिति के तहत दिव्यांग जनों के लिए संचालित संस्था घरौंदा के राम प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के मद्देनजर दिवाली की तरह आयोजन किया गया। घरौंदा की संचालिका नेहा सिन्हा ने बताया कि सहयोगी,ललित भोई, बासुदेव, रिबिका, दिव्या सुबह से ही राम प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन की तैयारियों के लिए जी जान से जुटे हुए थे।आश्रम परिसर की साफ सफाई के साथ पूजा स्थल को सजाया गया। सारी तैयारियो में दिव्यांग बच्चो ने भी साथ दिया। राम जी के स्वागत हेतु दरवाजे में आकर्षक रंगोली बनाई गई। 18 वर्ष तक के 40 दिव्यांग बालको को राम प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी बताया गया। संस्था के डायरेक्टर सिद्धार्थ मोहंती का जीवन ऐसे बच्चो के लिए समर्पित है जो बेसहारा होने की वजह से खुशियों से वंचित है। इनके जीवन में खुशियों का रंग घोलने के काम घरौंदा संस्था बेहतर तरीके से कर रही है।