Blog
सोनिया और सिंहदेव की 15 मिनट मुलाकात…जानिए राजनीतिक को लेकर क्या कहा कांग्रेस के कद्दावर नेता और स्वास्थ्य मंत्री ने न्यूज़ मिर्ची 24 से…पढ़िए

10-15 मिनट हुई सोनिया गांधी के साथ स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की मुलाकात
रायगढ़।स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है।स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का दिल्ली दौरान इन दिनों खूब चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक करीब 15 मिनट की ये मुलाकात हुई। जानकारी के मुताबिक मुलाकात के दौरान सिर्फ सोनिया गांधी और सिंहदेव ही मौजूद थे।
कांग्रेस के कद्दावर नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने news Mirchi-24 से कहा कि सोनिया जी की तबीयत के बारे में सौजन्य मुलाक़ात की गई है। कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई..!
बहरहाल…आज शाम स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव रायपुर लौट सकते हैं.. आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से नई दिल्ली में सिंहदेव हैं..!