रायगढ़ महिलाओं की आवाज बुलंद कर रही कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बरखा सिंह….देखिए सम्मान समारोह की एक झलक…!




रायगढ़।जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बरखा सिंह ने अपनों के समक्ष किया पदग्रहण… जहां कांग्रेस महिला जिलाअध्यक्ष ने कमान संभालते ही अपने सभी वरिष्ठ महिला कांग्रेसियों को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मान….इस समारोह में दिखी महिलाओं की एक अलग झलक आपको बता दें कि रायगढ़ महिला कांग्रेस द्वारा महिला कांग्रेस के कदम पर कदम आगे चलने वाली वरीष्ठ नेत्रियों एवं नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) बरखा सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में जिलेभर से महिला कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने वाले महिला कांग्रेस की संघर्षशील वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री सीता शर्मा, रेखा वैष्णव, सरिता पाण्डेय,निर्मला बंजारे,पिंकी बेगम,सीता कर्मोंकार,शीला सिंह,सुशीला कुर्रे, कंचन पाण्डेय,तारा चौहान,एवं विद्या तिवारी का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं एवं महिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्रियों ने नवनियुक्त महिला कांग्रेस (शहरी) अध्यक्ष बरखा सिंह का सम्मान किया तत्पश्चात बरखा सिंह ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) के पद का पदभार ग्रहण किया।सम्मान समारोह में उपस्थित जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने नारी शक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार लाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और विपक्ष के समय यही महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रही है…!!


















और आज भी उनके ऊपर महती जिम्मेदारी है कि केंद्र सरकार द्वारा महंगाई लगातार बढ़ाई जा रही जिससे हर परिवार प्रभावित है इस बात को हर घर लोगों तक पहुंचाएं और जनता को जागरूक करे। रायगढ़ जिला कांग्रेस को महिला कांग्रेस से बेहद मजबूती मिली है और आज कार्यालय में सैकड़ों की तादाद में आए महिला नेत्रीयों ने ये बता दिया कि कांग्रेस एक परिवार की तरह जिले में काम कर रही है और कांग्रेस को मजबूत करते हुए जनहित के कार्य करने के लिए समर्पित है।महापौर श्रीमती जानकी बाई काटजू ने महिला शक्ति को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला महिला कांग्रेस को धन्यवाद दिया तो वही नवनियुक्त महिला कांग्रेस (शहर) की अध्यक्ष बरखा सिंह को नई जिम्मेदारियों के के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए नारी शक्ति को नमन किया।इस सम्मान समारोह के अवसर पर रायगढ़ जिले की कद्दावर नेत्री महिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) विद्यावती कुंज बिहारी सिदार भी शामिल हुई और उन्होंने बरखा सिंह के महिला कांग्रेस शहर की अध्यक्ष निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर की और बरखा सिंह को बधाई दी। केलो प्रवाह से चर्चा के दौरान श्रीमती सिदार ने कहा कि मैं महिला कांग्रेस ग्रामीण की अध्यक्ष हूं मैं और बरखा सिंह से मिलकर हम दोनों कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। हमसे जो भी बन पड़ेगा उसे हम पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए उनको आगे ले जाने आशा और उम्मीद है।वहीं महिला कांग्रेस शहर की नवनियुक्त अध्यक्ष बरखा सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मुझे अध्यक्ष बनाने का सबसे बड़ा हाथ रेखा वैष्णव दीदी का है जिन्होंने मुझे हमेशा छोटी-बड़ी गलतियों पर टोका है और आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया है। मैं मन्त्री उमेश पटेल जी, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक जी, जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला जी एवं सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का तहेदिल से धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने मुझे इस पद के लायक समझा और जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। मैं सभी के उम्मीदों पर खरा उतरने के साथ-साथ कांग्रेस की विचारधाराओं को जन- जन तक पहुंचाने का काम करूंगी और अपनी जिम्मेदारीयों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करूंगी।सम्मान समारोह के दौरान महिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं एवं नेत्रियों को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक पाण्डेय ने अपने शब्दों से सम्मान समारोह के मंच का सफल संचालन किया। महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महापौर जानकी बाई काटजु,जिला प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,नगर निगम एल्डरमेन राजेंद्र पाण्डेय,प्रवक्ता सत्यप्रकाश शर्मा समेत अन्य सैकडों कांग्रेसी नेता व नेत्रियां उपस्थित रहीं।