छत्तीसगढ़रायगढ़

रिटायर्ड कर्मचारी को मेयर ने अपने वाहन में छोड़ा घर…36 साल सेवा देकर श्री लखनलाल थवाईत हुए रिटायर्ड….देखिए वीडियो

रायगढ़। निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिटायर होने पर मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने अपने वाहन में बिठाकर उन्हें घर थोड़ा। इस दौरान मेयर श्रीमती काटजू ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें निगम परिवार से जुड़े रहने की बात कही।निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लखन लाल थवाईत आज 36 वर्ष 9 महीना सेवाएं देने के बाद रिटायर्ड हो गए।विधिवत कार्यक्रम आयोजित कर निगम के अधिकारी कर्मचारियों और एमआईसी सदस्यों ने श्री थवाईत को विदाई दी। इस दौरान मेयर श्रीमती काटजू ने श्री थवाईत को निगम परिवार से जुड़े रहने और किसी भी तरह की आवश्यकता होने पर संपर्क करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर निगम में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी एक परिवार के सदस्य के रूप में है। अपनी सेवाएं पूर्ण कर वे यहां से रिटायर्ड होते हैं, लेकिन ऐसी परिस्थिति में निगम प्रशासन रिटायर्ड कर्मचारियों के सुख और दुख में साथ खड़ा रहेगा। ऐसे कर्मचारी लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद अपनी अमित छाप संस्थान में छोड़ जाते हैं..

निगम कमिश्नर एस जयवर्धन ने श्री थवाईत के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें रिटायरमेंट के बाद परिवार के साथ समय बिताने और स्वस्थ जीवन जीने की बात कही।लखन लाल थवाईत का जन्म 26 दिसंबर 1959 को हुआ।

✍️देखिए वीडियो🎦

उन्होंने नगर निगम में 1 अप्रैल 1985 को कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद आज 31 दिसंबर 2021 को उन्होंने 36 वर्ष 9 महीने सेवाएं देकर रिटायर्ड हुए। निगम प्रशासन ने उनके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन जीने की कामना की। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य शेख सलीम नियारिया,संजय देवांगन,विकास ठेठवार सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।कार्यक्रम के बाद मेयर श्रीमती जानकी काटजू व एमआईसी सदस्यों ने उन्हें सह सम्मान मेयर वाहन में बैठा कर उनके घर तक छोड़ने गए और उनके परिवार को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!