बड़ी खबर:यहां पर इस फैक्ट्री में 5 से अधिक लोग जिंदा जले~कई लोग झुलसे…पढ़िए न्यूज मिर्ची-24
घायलों का इलाज…..आगे पढ़िए
![](https://newsmirchi24.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240215-wa00313746623831770547815-1024x652.jpg)
((Aaa agency))दिल्ली।पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। घटना दिल्ली के अलीपुर की पेंट फैक्ट्री की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यहां 7 लोगों की झुलसने से मौत हो गई है.पहले आग में जलने से तीन लोगों के मौत की खबर आई थी. इस हादसे में पहले तीन घायल भी हुए थे. दमकल की 22 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।
![](https://newsmirchi24.com/wp-content/uploads/2024/02/whatsapp-image-2024-02-16-at-004488240761621805228-300x169.jpeg)
![](https://newsmirchi24.com/wp-content/uploads/2024/02/img_20240215_2056256764256985678153347-734x1024.jpg)
करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाए जाने के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान अभी तक 7 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बाकी अंदर फंसे लोगों की तलाश जारी है। यहां गोदाम में आग लगते ही आस पास के रिहायशी इलाके में अफरातफरी मच गई।आस पास के लोग तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया और आस पास के पांच दुकानों और गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया।
![](https://newsmirchi24.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240216-wa00043021886341551771804-819x1024.jpg)
आग की चपेट आने से आसपास की पांच दुकानें जल गई हैं, चार से पांच घरों में भी भी आग फैल गई। घरों में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए। घरों में रहने वाले करीब तीन से चार लोग झुलस गए हैं। घायलों का इलाज नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में चल रहा है।
![](https://newsmirchi24.com/wp-content/uploads/2024/02/img_20231206_1244564089141833729576568-650x1024.jpg)
शवों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अभी भी सर्च आपरेशन जारी है। दमकल अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि गुरुवार की शाम 5.25 बजे पुलिस व दमकल विभाग को एच ब्लॉक दयाल मार्किट अलीपुर स्थित केमिकल गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली।