Blog

रायगढ़ से लगे हुए इस थाने क्षेत्र में”धड़ल्ले से हो रही गौ धन की तस्करी…क्या कहते हैं~गोकुल

भ्रष्टाचार के शिकार होकर अपना दम

✍️पढ़िए हमारे संवाददाता की रिपोर्ट

रायगढ़कुड़ेकेला:इन दिनों पशु धन की तस्करी क्षेत्र में जोरों पर है।रायगढ़ जिले के उत्तर से दक्षिण तक के सभी जगह सेटिंग का खेल चल रहा है जिसके दम पर तस्करी जोरों से चल रही है।और  जिम्मेदार गांधी के सामने नतमस्तक होकर आँख बंद कर ले रहे हैं।जिस कारण यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है।अगर बात करें जिम्मेदार अधिकारियों की तो महज कार्यवाही करने का आस्वासन की दुहाई देते वर्षों से आ रहे हैं किंतु कार्यवाही के नाम पर एक भी कलम जिम्मेदार अधिकारी का चलता नही दिख रहा है।
प्रदेश के पूर्व कांग्रेस सरकार ने इन बेजुबान पशुओं की सुरक्षा को संज्ञान में लेते हुए इनके लिए एक सुरक्षित जगह का निर्माण करा गौठान का नाम दिया जहां इन्हें पनाह मिल सके इस उद्देश्य को लेकर,लेकिन यह भी भ्रष्टाचार के शिकार होकर अपना दम आधे अधूरे में ही तोड़ दी।

राज्य में हाल ही के नव निर्वाचित भाजपा सरकार के शासन के बागडोर सम्भालते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ  द्वारा पत्र लिखकर प्रदेश में चल रहे गौ वंशो के तस्करी व हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग किया गया जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस महानिदेशक को  पूरे प्रदेश में चल रहे इस काम पर प्रतिबंध लगाने के साथ कार्यवाही कर वेब पोर्टल के माध्यम से समय समय पर जानकारी देने की बात कही गई किन्तु विडम्बना प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिला में ही दो दो मवेशी बाजार का संचलान कर तस्करी के गोरख धंधे को अंजाम दिया जा रहा है।

कहाँ से अति है मवेशी और कहाँ को जाती है…

जिला से लगे अन्य जिलों में संचालित बाजारों के साथ गांव देहात से मवेशियों को इकठ्ठा कर हजारों की तदात में घोघरी, शिवरीनारायण,भैसमा, से लेकर सक्ति से पलगड़ा  जोबी होते हुए छाल थाना क्षेत्र के पोड़ी महराजगंज बरबसपुर, मुनुनन्द, बेहरामार,होते रात्रि विश्राम पुरूँगा कर आगे सामरसिंघा, बर्तापालीहोते धरमजयगढ़ से जिला के अंतिम छोर पर संचालित चारखापार बाजार के  आड़ में यहाँ से समीपवर्ती जिला जशपुर से राँची झारखंड व लैलूंगा होते हुए उड़ीसा के हांड़ीपानी से होकर बूचड़खानों को पैदल ट्रक केंटनर व मालवाहक छोटे बड़े वाहनों पर बड़ी सहजता से सप्लाई किया जाता है।

क्या कहते हैं-गोकुल

गोकुल नारायण यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष धरमजयगढ़ :-

पूर्व में कांग्रेस सरकार गौठान के नाम पर केवल दिखावा किया पशु धन के लिए कोई कार्य नही किया,किन्तु प्रदेश में सरकार बदली है। और प्रदेश के बागडोर सम्भालते ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री इसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस महकमे के उच्च अधिकारी को पत्र जारी कर प्रदेश में हो रहे तस्करी व हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की आदेश जारी कर दिए हैं..!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!