शिक्षा

आज संकुल केन्द्र गेरवानी में समर कैंप का शुरुआत…

रायगढ़।शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज संकुल केन्द्र गेरवानी के 5 प्राथमिक शाला,2 माध्यमिक शाला एवं 1 हायर सेकंडरी शाला में दिनांक 20 मई 2024 से 30 मई 2024 तक समर कैंप का शुरुआत हुई।

समर कैंप प्रथम दिवस छात्रों के द्वारा योगाभ्यास, गणितीय कौशल,मिट्टी के खिलौना निर्माण से शुरू हुआ यह समर कैंप लगातार 10 दिवस 7:बजे से 9:00 बजे तक चलेगा।

शिक्षा विभाग के इस पहल से छात्रों को रंगोली प्रतियोगिता, क्राफ्ट कला, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, यातायात के नियम , भ्रमण एवं अन्य विषयों की गतिविधियां कराया जायेगा।

समर कैंप सभी छात्रों के लिये ग्लुकोज़ का पानी, शरबत व्यवस्था एवं नास्ते की व्यवस्था संस्था प्रधान पाठक/प्राचार्य द्वारा प्रतिदिन कराया जायेगा।समर का अवलोकन प्रतिदिन संकुल प्राचार्य श्रीमती टी.सी.बाअ एवं संकुल समन्वयक भीखम सिंह सिदार द्वारा किया जायेगा।इस समर कैंप में छात्रों की पढ़ाई के प्रति गतिशीलता बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!