क्राइम

CG:गोली कांड अपडेट:यहां से गाड़ी हुई बरामद”आगे पढ़िए~क्या कहते हैं~एसपी

रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें…9827950350

कोयला कारोबारी के इस ग्रुप दफ्तर के बाहर फायरिंग,लॉरेंस और अमन साहू गैंग पर शक…..

रायगढ़।छत्तीसगढ़/राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े थाने के नजदीक में गोली चलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की~जहां कुछ देर बाद गोली चलाने वाले युवकों की बाइक को तेलबांधा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है।यह गाड़ी झारखंड की है।आशंका जताई जा रही है…कि अमन साहू गैंग ने फायरिंग की है

बाइक सवार दो आरोपी गोली चलाने के बाद फरार हो गए थे, जिसकी JH 01 DL 4692 पल्सर बाइक बरामद कर ली गई है।

Breaking NEWS-Mirchi

क्या था~पूरा मामला….

राजधानी रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा थाना अंतर्गत पचपेड़ी नाका से तेलीबांधा के बीच आगे राजधानी सूत्रों के मुताबिक सर्विस रोड पर कोयला कोराबार से जुड़े PRA Group के ऑफिस के सामने दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हवाई फायर कर भाग निकले।

पूर्व में रायपुर पुलिस ने इसी तरह के घटनाक्रम में झारखंड के अमन साहू गैंग के सदस्यों को पूर्व पकड़ा था।ताजा घटना में भी इसी गैंग पर शक है। घटना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है।

घटना स्थल के आसपास में मौजूद लोगों का कहना है कि गोली की आवाज आई थी, इसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हम लोग छोटे-बड़े सभी व्यापारी हैं। यहां कई बरसों से काम कर रहे हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है। खुले एरिया में इस प्रकार से गोली चलने से दहशत है।

पुलिस को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए…..

गोलीकांड की घटना को लेकर रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने स्थानीय मीडिया को बताया कि फायरिंग की घटना सामने आई है। पिछली बार फायरिंग की घटना होने से ठीक पहले हमने आरोपियों को पकड़ा था। ये झारखंड के आरोपी हैं।

अमन साहू गैंग मेंबर के खिलाफ झारखंड में 90 से अधिक मामले दर्ज हैं। हम नाकाबंदी कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।

यह वारदात आज सुबह करीब 11 बजे की है। गोली चलाने के बाद युवकों के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक गोली चलाने के बाद वही पर घूमते नजर आ रहे।

बहरहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पूरे शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है। शहर के लगभग 10 जगहों पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!