Blog

चाय की गुमटी से महापौर की कुर्सी तक…जानिये कैसा रहा सफर~देखिए क्या कहते हैं~सीएम

रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़ में जीवर्धन चौहान की जबरदस्त जीत….

रायगढ।आखिरकर चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान महापौर बन ही गये। उन्होंने रायगढ़ में जबरदस्त जीत दर्ज की। अपनी जीत पर जीवर्धन ने विष्णुदेव साय का आभार जताया,

साथ ही डेढ़ साल के भाजपा शासनकाल के विकास कार्यों पर जनता के भरोसा को जीत का आधार बताया।

रायगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के महापौर जीवर्धन चौहान, वार्ड नंबर 19 के पार्षद सुरेश गोयल तथा वार्ड नंबर 16 के पार्षद अशोक यादव के जीतने की खुशी में श्याम टॉकीज के सुप्रसिद्ध समोसे फ्री…में वितरण किये जा रहे हैं!

जीवर्धन चौहान शहर में चाय की दुकान चलाते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम साय और  वित्तमंत्री उनकी दुकान में गए थे। सीएम ने यहां अपने हाथों से चाय बनाई थी।

जीवर्धन सिंह ने कांग्रेस की जानकी काटजू को चुनाव हराया है।यहां राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूरी ताकत झोंकी थी। इस सीट पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

जीवर्धन चौहान ने 56311 वोटों से जीत हासिल की है। जीवर्घन सिंह ने कांग्रेस की जानकी काटजू को चुनाव हराया है। रायगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार को 21946 वोट मिले हैं। यहां पर नोटा में 954 वोट मिले हैं।

बीजेपी ने यहां से जीवर्धन सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया था। वह मौजूदा समय में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं। 2004 से 05 तक भाजयुमो के नगर मंत्री रहे। 2010 में एल्डरमैन रह चुके हैं। बीजेपी के एक्टिव मेंबर हैं।

वहीं, कांग्रेस ने यहां से जानकी काटजू को उम्मीदवार बनाया था। वह पहले भी पार्षद रही हैं। 2020 में रायगढ़ नगर निगम की पहली महिला मेयर बनीं थी।

जीत के बाद खुद ओपी चौधरी उनके साथ खुशियां बांटते दिखे।जीवर्धन चौहान ने भी जीत के लिए ओपी चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके लिए भाजपा के सभी लोगों ने खूब मेहनत की है। उनकी जीत पूरी पार्टी की जीत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!