Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अडाणी की रेल लाइन पर बवाल, विरोध करने वाले ग्रामीणों को प्रशासन का नोटिस…देखिए काफी!!

    February 10, 2026

    मंगल कार्बन प्लांट हादसा:झुलसी नौ माह की बच्ची की मौत,पिता व दादा वेंटिलेटर पर, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज!

    February 10, 2026

    अपडेट न्यूज़:🚨होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़,संचालक व मैनेजर गिरफ्तार~एसएसपी श्री सिंह का सख्त संदेश~पढ़िए अंदर!!

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»आस्था»राष्ट्र निर्माण के लिए अलख जगाने वाले संत :-पूज्य अघोरेश्वरनिर्वाण दिवस पर विशेष..!!
    आस्था

    राष्ट्र निर्माण के लिए अलख जगाने वाले संत :-पूज्य अघोरेश्वर
    निर्वाण दिवस पर विशेष..!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 28, 20210 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ :-मनुष्य संसार मे आने के बाद स्वय की शक्ति से अनभिज्ञ रहता है l यह अज्ञानता उसे जीवन की आत्मशक्ति के परिचय में बाधक बनती है l पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम ने समाज को अवगत कराया कि ज्ञान के बिना जीवन जन्म के उद्देश्य व मृत्यु के रहस्य  को समझ पाना कठिन है l भगवान राम ऐसे संत थे जिन्होंने मानव के अंदर छिपी असीमित शक्तियों का परिचय कराया और बताया कि यह जीवन केवल अपने जीने के लिए नही मिला बल्कि स्वय को परमात्मा से जोड़ना भी जीवन का उद्देश्य है l यह प्रक्रिया आत्म उत्थान से सम्भव है l भगवान राम ने आत्मा पर पड़े अज्ञानता के अंधकार को जीवन की सबसे बड़ी बाधा निरुपित किया lअज्ञानता का यह अंधकार आध्यत्मिक मूल्यो के  चिंतन मनन संगीत व सत्संग के जरिये आसानी  से मिटाया जा सकता है l पूजा इसकी  सरल विधि है लेकिन यह पूजन सामग्री पर आधारित नही होना चाहिए lआत्म विकाश की प्रक्रिया मनुष्यता को ईश्वरत्व की ओर ले जाती  है l  समाज के सामने अघोरेश्वर ने इस सच्चाई को लाया l  मूर्ति पूजा व कर्म कांड के जरिये धर्म अर्थ काम व मोक्ष सम्भव नही है l अघोरेश्वर ने बताया कि भगवान मंदिरों में स्थापित मूर्ति में नही बल्कि हर मानव के अंदर परमात्मा का अंश आत्मा के रूप में मौजूद है l आत्मा के लिये शरीर एक मन्दिर की तरह है l जैसा कर्म वैसा फल का मूलभूत सिंद्धान्त राजा रंक महिला पुरुष सभी पर लागू है l कर्म मनुष्य के हाथों में निहित है लेकिन परिणाम उंसके हाथो में नही है l गीता सार कर्मण्येवाधिकारस्ते माफलेषु कदाचन को जीवन का मंत्र बनाने की सिख भी उंन्होने दी l कोई भी पूजा अर्चना मनुष्य को उंसके किये गए पाप कर्मो से मुक्त नही करा सकती l कर्मो के बंधन की वजह से  व्यक्ति जन्म जन्मांतर की प्रक्रिया में उलझ कर रह जाता है l श्रद्धा व शक्ति के बिना समाज  दिशाहीन हो सकता है  l श्रद्धा व समर्पण के अभाव में पूजा की  विधि आडम्बर बन कर रह जाती है l पूजा वो विधि है जिसके जरिये मनुष्य  अपनी उर्जा को एकत्रित करके ब्रम्हांड की  महाउर्जा से जोड़ सकता  है l महाउर्जा से जुड़ाव  के बाद ही एकाग्रता आती है l एकाग्रता मानव समाज के  लिए ज्ञान के द्वार खोलती है l यही  ज्ञान समाज को शरीर व भौतिक संसाधनों की निर्थकता को  समझा कर व्यष्टि से समष्टि की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है l मनुष्य का मन काम क्रोध लोभ स्वार्थ व अन्य कामनाओं में उलझ कर  जीवन के वास्तविकता से दूर करता है l अघोरेश्वर ने प्रतिपादित किया कि अंदर की बजाय  बाहर देखने पर भटकाव की स्थिति उत्पन्न होगी l भटकते ही पाप कर्म की राह में चलने का विकल्प शेष रहता है l बाहर खड़ा भौतिक संसार सदा भटकाने की कोशिशों में लगा होता है l बाहर का सँसार मानव समाज के सामने  नित नईं आवश्यकताये पैदा करता है l
    इन्ही आवश्यकताओ की पूर्ति हेतु उचित अनुचित को भूलकर पाप कर्मों में कब लिप्त हो जाते है मनुष्य को पता ही नही चलता l सिर्फ ज्ञान ही व्यक्ति व समाज का हित कर सकता है यह तभी संभव है जब इसे निष्काम भाव से किया जाये l परिस्थिति चाहे जैसी भी हो परिश्रम कभी व्यर्थ नही जा सकता l पूजा के लिए भी मानसिक परिश्रम की आवश्यक्ता होती है l अघोरेश्वर ने समाज को यह बताया कि कोई भी  पूजा मानव को  क्रोध वैमनस्य लोभ अहंकार की छूट नही देती l पूजा के पश्चात लोग पाप कर्म में लग जाते है l ऐसी पूजा निर्रथक है lबल्कि पूजा की आड़ में किये गए पाप कर्मों का हिसाब बराबर करने के लिये ही आत्मा जन्म मरण के बंधन से बाहर नही आ पाती l समर्पण की प्रक्रिया सरल नही है जीवन के चार आधार स्तंभ धन अर्थ काम और मोक्ष.चारो की महत्ता को अघोरेश्वर ने समान बताया l  केवल धर्म के लिए शेष तीनो से विमुख  हो जाना कतई उचित नही माना जा सकता l किसी भी एक उद्देश्य को महत्व दिया जाए तो जीवन मे असन्तुलन उत्पन्न होता है परिणाम स्वरूप जब भी यह संकट पूर्ण  स्थिति आती है तो मनुष्य स्वयं को ईश्वर पर आश्रित कर प्रयास से विमुख होने लगता है l मानव यह  भ्रम पाल बैठता है कि ईश्वर आएंगे लेकिन ईश्वर भी उन्ही की सहायता करते है जो स्वयं के साहस पर विश्वास कर परिस्थिति को परिवर्तित करने का प्रयास करता है l पूज्य अघोरेश्वर का  सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण हेतु समर्पित रहा l  समाज में व्याप्त अन्याय, अत्याचार तथा अनैतिकता व भेदभाव से बढ़ती खाई को पाटने के लिये समानता का सूत्रपात किया  l  देश विदेश में  व्यापक भ्रमण के जरिये अन्याय के निराकरण हेतु सतत प्रयत्नशील रहे l उनके शाश्वत प्रयासो से अघोर पंथ व समाज के मध्य एक सेतु का निर्माण हुआ l श्मशान से समाज की ओर अवधारणा से देश भर में बड़ी संख्या में स्त्री , पुरुष अघोरपथ पर चलना शुरु किये । मानव समाज ने इस पंथ को  आदर सहित न केवल स्वीकार किया वरन् श्रद्धा की भभूत को ललाट पर लगाया l  बहुत ऐतिहासिक घटनाओं के सूत्रधार परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी ही रहे l पांडित्यपूर्ण प्रवचन से दूर रहने वाले अघोरेश्वर व्यावहारिक ज्ञान के पक्षधर रहे l अन्य महात्माओं और विद्वानों की तरह अघोरेश्वर ने अध्यात्म और दर्शन के गूढ़ तत्वों पर पांडित्यपूर्ण प्रवचन नहीं दिया l
    उन्होंने व्यावहारिक रूप से किये जानेवाले कार्यों पर सरल और सामान्य ढंग से प्रकाश डाला है. अघोरेश्वर ही एकमात्र ऐसे संत रहे  जो समारोहों में, विशेषकर महिलाओं के आयोजनों में यह चेतावनी बार-बार देते रहे कि बिना आवश्यकता के अथवा आवश्यकता से अधिक किसी वस्तुओ का संग्रह न करे l अघोरेश्वर में  दहेज-प्रथा को आसुरी प्रथा निरूपित किया l अघोरेश्वर भगवान रामजी ने साधना की चरमस्थिति से अर्जित सर्वस्व समाज के  दलित, पीड़ित और शोषित मानवता के उद्धार हेतु वितरित कर दिया l जनकल्याण हेतु बाबा भगवान राम ट्रस्ट व श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की गई , जिसकी 130 शाखाएं आज देश के कोने-कोने तथा विदेशों में सक्रिय हैं. समूह की ओर से वाराणसी में पड़ाव स्थित उसके प्रधान कार्यालय पर अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम की स्थापना सन् 1962 में की गयी, जो कुष्ठ रोगियों की सेवा में जी जान से जुटी हुई है l  कुष्ठ सेवाश्रम की शाखाओं का भी विस्तार होता जा रहा है l  अर्जन के  वितरण का अनूठा आदर्श उन्होंने प्रस्तुत किया lअघोरेश्वर ने समूह को निरंतर सक्रिय रखने के लिए एक उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम दिया, जिनके अंतर्गत अब तक लाखों पीड़ितों की सहायता की जा चुकी है l जनहित के यह कार्य आज भी जारी है l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    CG:इंस्टाग्राम पर बाबा की टिप्पणी से उबाल…मंजुल, आशीष,भानु और साहू समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन~आशीष ने कहा अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई!!!!!!!!!!🚨fir दर्ज🚨

    January 30, 2026

    आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं युवा नेता कुलदीप नरसिंह ने Facebook सोशल मीडिया में बूढ़ीमाई मंदिर ट्रस्ट के दोनों गंभीर मुद्दों को किया पोस्ट…!

    February 10, 2022

    ये राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन रहेगा….…. देखिए प्रमोशन या डिमोशन जानिये….आपके भाग्य में गणपति महाराज क्या लिखे हैं….आइये पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

    February 9, 2022
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,514 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,261 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,177 Views
    Don't Miss

    अडाणी की रेल लाइन पर बवाल, विरोध करने वाले ग्रामीणों को प्रशासन का नोटिस…देखिए काफी!!

    By Santosh KumarFebruary 10, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279~50350 रायगढ़ जिले के…

    मंगल कार्बन प्लांट हादसा:झुलसी नौ माह की बच्ची की मौत,पिता व दादा वेंटिलेटर पर, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज!

    February 10, 2026

    अपडेट न्यूज़:🚨होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़,संचालक व मैनेजर गिरफ्तार~एसएसपी श्री सिंह का सख्त संदेश~पढ़िए अंदर!!

    February 10, 2026

    जिला पंचायत सभापति ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल!!

    February 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,514 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,261 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,177 Views
    Categories
    • Blog (521)
    • आस्था (23)
    • घरघोड़ा (17)
    • छत्तीसगढ़ (952)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (6)
    • बड़ी खबर (12)
    • राजनीति (63)
    • रायगढ़ (190)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.