21 से हर्षदीप तो 24 से विजय की कांग्रेस से दावेदारी…
रायगढ़ शहर व जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279~50350
रायगढ़।नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने हेतु~21 नंबर वार्ड बेलादुला श्रीराम कॉलोनी निवासी हर्षदीप सिंह स्याल जो की वर्तमान में छग कांग्रेस के समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव का दायित्व निभा रहे है!

उन्होंने अब भाजपा के काबिज वार्ड में कांग्रेस का जीत सुनिश्चित करने का ठान कर बीती सुबह रायगढ़ जिला कांग्रेस में अपने युवा समर्थक एवं टीम के साथ पार्षद प्रत्याशी के लिए ताल ठोकी है,
बता दे कि यह वार्ड कई वर्षों से भाजपा के झोली में है!

इसी के साथ आईटीआई विनोबा नगर निवासी एवं कांग्रेस युवा नेता विजय निर्मलकर ने भी वार्ड नंबर 24 के लगभग सैकड़ो समर्थकों सहित कांग्रेस कार्यालय जाकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुवे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला को आवेदन प्रस्तुत किया है!
विजय निर्मलकर ने दावेदारी के साथ साथ वार्डवासियो के ऐसे भीड़ से अपने मजबूती का शक्ति प्रदर्शन कर दिया है!

बता दे की वर्तमान में यह वार्ड कांग्रेस के ही झोली में है~जिसमे कांग्रेस के नेता डॉ प्रतिक विश्वाल पार्षद के रूप में पदस्थ है~जिसे जिताने हेतु पिछले चुनाव में विजय निर्मलकर में तन मन धन से कांग्रेस के पक्ष में कार्य भी किया था!
