छत्तीसगढ़

भगवान को इन रंगों से करे खुश…जानिए महत्व~26 या 27 को कृष्ण जन्माष्टमी~पढ़िए सही मुहूर्त….

रायगढ़ शहर व जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें…9827950350

नई दिल्ली 25 अगस्त 2024। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास माना जाता है। हर साल रक्षाबंधन के आठवें दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष 26 अगस्त और 27 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा करके व्रत का पारण करते हैं। इस जन्माष्टमी के दिन अलग अलग रंग के कपड़ों का अलग महत्व होता है।

कुछ रंगों के कपड़ों को पहनना बहुत शुभ माना जाता है। कुछ रंग तो भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय हैं और इन रंगों को पहनने से व्यक्ति को मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है।वैसे तो त्योहार के दिन किसी भी हल्के रंग के कपड़ों को पहनना शुभ माना जाता है।

मगर कुछ रंगों का चयन आपकी किस्मत को चमका सकती है। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपने मन में श्रद्धा और भक्ति रखें। दूसरी चीज नीचे दी गई रंगों के बारे में अच्छे से समझ कर आप अपने कपड़ों के लिए मनमुताबिक रंग का ड्रेस खरीद सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

गुलाबी रंग के वस्त्र
गुलाबी रंग प्रेम और सुख का प्रतीक है। इस रंग को शुक्र ग्रह से भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपके जीवन में प्रेम और सुख-समृद्धि खिंची चली आती है।

लाल रंग के वस्त्र

जन्माष्टमी के त्योहार के लिए लाल रंग को बेहद शुभ माना जाता है। बहुत से ज्योतिषाचार्य लाल और पीले रंग के कपड़े को पहनने का सुझाव देते हैं। लाल रंग ऊर्जा और साहस का प्रतीक भी माना जाता है। लाल रंग को मंगल ग्रह से भी जोड़ कर देखा जाता है। ऐसे में इस साल कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर लाल रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपके जीवन में भी अकूत उत्साह और ऊर्जा की वृद्धि होगी।

पीले रंग के वस्त्र
पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय रंग है, धर्मिक मान्यता के अनुसार, श्रीकृष्ण उन्हीं के अवतार हैं। ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही ऐसा करने भगवान कृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है।
सफेद रंग के वस्त्रसफेद रंग शांति का प्रतीक है और इसे चंद्रमा से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में सफेद रंग के कपड़े पहने तो जीवन में अपने आप सुख-शांति और समृद्धि आने लगती है।
नीले रंग के वस्त्र
नीला रंग को सीधे तौर पर भगवान श्रीकृष्ण से जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक मान्यातों के मुताबिक नीले रंग का कपड़ा पहनने से मानसिक शांति मिलती है, साथ ही जीवन के अन्य परिस्थितियों में भी संतुलन बना रहता है।
हरे रंग के वस्त्र
हरे रंग को हरियाली जोड़कर देखा जाता है। साथ ही हरे रंग को खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन अगर आप हरे रंग का कपड़ा पहते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा भी हमेशा बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!