रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में आगामी वित्तीय वर्ष 2026–27 को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य का बहुप्रतीक्षित बजट 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।यह जानकारी राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा, जबकि अगले दिन बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले: नई थीम पर आधारित होगा इस साल का बजट
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस वर्ष का बजट एक नई थीम पर आधारित होगा। पिछले बजट की “ज्ञान–गति” अवधारणा के बाद सरकार इस बार भी विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के बीच संतुलन बनाने पर जोर दे रही है।उन्होंने कहा कि बजट तैयार करते समय महिलाओं, युवाओं और किसानों की आवश्यकताओं को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है। सरकार की मंशा केवल वित्तीय आंकड़े पेश करना नहीं, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं को और मजबूत करना है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी: बजट से प्रदेश के समग्र विकास को मिलेगी गति
वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि बजट के माध्यम से प्रदेश के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि बजट के जरिए सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले और राज्य के विकास को नई दिशा दी जा सके।”

सूत्रों के अनुसार, बजट 2026–27 में महिलाओं के लिए स्वरोजगार और स्वास्थ्य, युवाओं के लिए कौशल विकास व रोजगार, तथा किसानों के लिए राहत और आयवर्धन योजनाओं पर खास ध्यान दिया जा सकता है।वित्त मंत्री ओपी चौधरी की मौजूदगी में तय हुई सत्र की रूपरेखा, 15 बैठकें होंगी,विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा।
इस दौरान कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं।
सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका सदन को संबोधित करेंगे। उनके अभिभाषण में सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की झलक देखने को मिलेगी। इसके बाद प्रश्नकाल और बजट पर विस्तृत चर्चा होगी।इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस,नवा रायपुर में वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का प्रस्ताव,बताया जा रहा है~कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को प्राथमिकता दी जाएगी। छोटे और मंझोले शहरों में खेल मैदानों का विकास और यातायात सुगमता के लिए रिंग रोड निर्माण जैसे प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव भी चर्चा में है, जिसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक सम्मान के रूप में देखा जा रहा है!!
