× Popup Image
Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Aabkari Karwai : गेजामुड़ा में दूसरे दिन भी कोतरारोड़ पुलिस की दबिश, दो शराब विक्रेता गिरफ्तार

    November 19, 2026

    रायगढ़ में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पति ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, कापू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    November 19, 2026

    रायगढ़ में आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सूरजपुर पहुंची टीम, बर्बरीक ग्रुप के ठिकानों पर दूसरे दिन भी जांच जारी

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»क्राइम»Aabkari Karwai : गेजामुड़ा में दूसरे दिन भी कोतरारोड़ पुलिस की दबिश, दो शराब विक्रेता गिरफ्तार
    क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़

    Aabkari Karwai : गेजामुड़ा में दूसरे दिन भी कोतरारोड़ पुलिस की दबिश, दो शराब विक्रेता गिरफ्तार

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 19, 20261 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    ऑपरेशन आघात के तहत लगातार दूसरे दिन कार्रवाई, दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर महुआ शराब जब्त

    रायगढ़। Aabkari Karwai : जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन शराब रेड की कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 12.250 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,850 रुपये बताई गई है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है।

    पहली कार्रवाई में 6.250 लीटर महुआ शराब जब्त

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गेजामुड़ा निवासी रामनिवास खड़िया अपने मकान के पास कोलाबाड़ी में महुआ शराब छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 250 एमएल क्षमता वाले 25 प्लास्टिक पाउच में भरी कुल 6.250 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामनिवास खड़िया पिता अगनुराम खड़िया, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम गेजामुड़ा के रूप में हुई है।

    दूसरे दिन सड़क किनारे शराब बेचते पकड़ा गया दूसरा आरोपी

    वहीं, 19 नवंबर 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को गेजामुड़ा चौक के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की सूचना मिली। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान हरिहर खड़िया पिता गिरवारी खड़िया, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम सोयामुड़ा, छोटी कंपनी डिपो, थाना कोतरारोड़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से जरकिन और पानी की बोतलों में रखी 6 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

    ऑपरेशन आघात के तहत लगातार जारी है कार्रवाई

    दो दिनों में की गई इन दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 12.250 लीटर महुआ शराब जब्त की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस की कार्रवाई जारी है।

    पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

    इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, वीरेंद्र भगत, आरक्षक राजेश खांडे, चूड़ामणि गुप्ता, बंशीलाल रात्रे, मनोज कुमार यादव, महिला आरक्षक दोरोथिया किंडो एवं कस्तुरी राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Aabkari Karwai Illegal Sharab Kotra Road Police Mahua Sharab Operation Aaghat Raigarh Police
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    रायगढ़ में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पति ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, कापू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    November 19, 2026

    रायगढ़ में आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सूरजपुर पहुंची टीम, बर्बरीक ग्रुप के ठिकानों पर दूसरे दिन भी जांच जारी

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का बड़ा असर! 20-21 नवंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं की भी चेतावनी

    November 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,301 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,902 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,626 Views
    Don't Miss

    Aabkari Karwai : गेजामुड़ा में दूसरे दिन भी कोतरारोड़ पुलिस की दबिश, दो शराब विक्रेता गिरफ्तार

    By Santosh KumarNovember 19, 2026

    ऑपरेशन आघात के तहत लगातार दूसरे दिन कार्रवाई, दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर महुआ शराब…

    रायगढ़ में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पति ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, कापू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    November 19, 2026

    रायगढ़ में आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सूरजपुर पहुंची टीम, बर्बरीक ग्रुप के ठिकानों पर दूसरे दिन भी जांच जारी

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का बड़ा असर! 20-21 नवंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं की भी चेतावनी

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,301 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,902 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,626 Views
    Categories
    • Blog (695)
    • आस्था (28)
    • क्राइम (26)
    • खरसिया (42)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (20)
    • छत्तीसगढ़ (1,140)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (14)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (193)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.