× Popup Image
Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संविधान दिवस पर रायगढ़ पुलिस का संकल्प, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दिलाई उद्देशिका की शपथ, निष्पक्षता और संवेदनशीलता से कर्तव्य निभाने का लिया प्रण

    November 26, 2026

    ऑपरेशन आघात में चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड, बाड़ी में जमीन के अंदर दबाई थी शराब, महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए

    November 26, 2026

    सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की जांच करने गए पटवारी पर हमले का आरोप, घरघोड़ा में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में पुलिस की दबिश

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»ऑपरेशन आघात में चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड, बाड़ी में जमीन के अंदर दबाई थी शराब, महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए
    छत्तीसगढ़

    ऑपरेशन आघात में चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड, बाड़ी में जमीन के अंदर दबाई थी शराब, महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 26, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    Chakradharnagar Liquor Raid: महापल्ली नवामुड़ा में घर के आंगन से 8 लीटर महुआ शराब और ग्राम लोईंग में ओडिशा ब्रांड की शराब-बीयर बरामद, कुल ₹6,000 की अवैध शराब जब्त, आबकारी एक्ट में कार्रवाई

    Chakradharnagar Liquor Raid: रायगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चल रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने दो गांवों में अलग-अलग रेड कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम महापल्ली नवामुड़ा और ग्राम लोईंग से एक महिला सहित दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। दोनों कार्रवाई में महुआ शराब, ओडिशा ब्रांड की अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर मिलाकर करीब ₹6,000 की शराब जब्त की गई है।

    मुखबिर की सूचना पर घर में दबिश, आंगन में बोरी से ढंकी जरीकेन से मिली महुआ शराब

    पुलिस के अनुसार 25 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि महापल्ली नवामुड़ा में कल्पना उरांव नाम की महिला अपने घर में बिक्री के लिए अवैध महुआ शराब रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने घर में रेड की। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कल्पना उरांव (31 वर्ष), पति प्रदीप उरांव बताया। तलाशी के दौरान आंगन में दीवार के किनारे बोरी से ढंकी 10 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में करीब 8 लीटर महुआ शराब मिली, जिसकी कीमत लगभग ₹1,600 आंकी गई।

    आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) में महिला पर कार्रवाई

    पुलिस ने महुआ शराब जब्त कर आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।

    लोईंग में शराब से इनकार करता रहा आरोपी, पूछताछ में बाड़ी से निकाला जमीन में दबा बोरा

    उसी दिन दूसरी कार्रवाई ग्राम लोईंग में हुई। पुलिस को सूचना मिली कि गांव का चंद्रशेखर उर्फ सोनू सतनामी अपने घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचता है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की। शुरुआत में आरोपी ने शराब रखने और बेचने से इनकार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घर के पीछे बाड़ी में जमीन के अंदर दबाया हुआ एक बोरा निकालकर पुलिस के सामने पेश किया।

    बोरे से निकली ओडिशा ब्रांड की शराब और 12 बीयर, ₹4,400 की शराब जब्त

    पुलिस के अनुसार बोरे की तलाशी में ओडिशा ब्रांड की 180 एमएल की 9 पाव अंग्रेजी शराब, 10 पाव देशी शराब की शीशियां और 12 नग बीयर मिलीं। पुलिस ने 9.420 बल्क लीटर शराब और बीयर, जिसकी कीमत लगभग ₹4,400 है, गवाहों की मौजूदगी में जब्त की। आरोपी चंद्रशेखर उर्फ सोनू सतनामी (23 वर्ष), पिता महेश सतनामी, निवासी ग्राम लोईंग के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

    इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

    दोनों कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, आरक्षक संदीप कौशिक, मिनकेतन पटेल और चंद्र कुमार बंजारे की अहम भूमिका रही।


    CG News Chakradharnagar News Excise Act Illegal Liquor Mahua Sharab Operation Aaghat Raigarh Police
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    संविधान दिवस पर रायगढ़ पुलिस का संकल्प, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दिलाई उद्देशिका की शपथ, निष्पक्षता और संवेदनशीलता से कर्तव्य निभाने का लिया प्रण

    November 26, 2026

    सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की जांच करने गए पटवारी पर हमले का आरोप, घरघोड़ा में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में पुलिस की दबिश

    November 26, 2026

    नशे के सौदागरों पर “ऑपरेशन आघात” का वार, घरघोड़ा में कोडीन वाली प्रतिबंधित सिरप के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार, 26 शीशी जब्त

    November 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,304 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,907 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,630 Views
    Don't Miss

    संविधान दिवस पर रायगढ़ पुलिस का संकल्प, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दिलाई उद्देशिका की शपथ, निष्पक्षता और संवेदनशीलता से कर्तव्य निभाने का लिया प्रण

    By Santosh KumarNovember 26, 2026

    Raigarh Samvidhan Diwas: पुलिस कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से किया संविधान…

    ऑपरेशन आघात में चक्रधरनगर पुलिस की दो गांवों में शराब रेड, बाड़ी में जमीन के अंदर दबाई थी शराब, महिला सहित दो आरोपी पकड़ाए

    November 26, 2026

    सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की जांच करने गए पटवारी पर हमले का आरोप, घरघोड़ा में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में पुलिस की दबिश

    November 26, 2026

    नशे के सौदागरों पर “ऑपरेशन आघात” का वार, घरघोड़ा में कोडीन वाली प्रतिबंधित सिरप के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार, 26 शीशी जब्त

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,304 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,907 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,630 Views
    Categories
    • Blog (697)
    • आस्था (35)
    • क्राइम (42)
    • खरसिया (44)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (22)
    • छत्तीसगढ़ (1,204)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (120)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (18)
    • राजनीति (70)
    • रायगढ़ (213)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • सारंगढ़ (38)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.