रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क~98279-50350

छाल थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी, घर में घुसकर लाखों की संपत्ति पार
✍️न्यूज़ मिर्ची के संवाददाता नीरज विश्वास की रिपोर्ट
रायगढ़।जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुड़ेकेला में बीती रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक मकान को निशाना बनाते हुए घर में घुसकर नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
स्थानीय पत्रकारों का मुताबिक रात 12 से 1 बजे के बीच दिया वारदात को अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की यह घटना देर रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चोर ब्रेजा कार में सवार होकर गांव पहुंचे और मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी।
2.5 लाख नकद सहित करीब 12 लाख के जेवरात चोरी
चोरों द्वारा घर से करीब 2.5 लाख रुपये नकद और लगभग 12 लाख रुपये कीमत के सोना–चांदी के जेवरात चोरी कर ले जाने की जानकारी सामने आई है। सुबह घटना का पता चलने पर परिजनों ने तत्काल छाल थाना पुलिस को सूचना दी।
डायल 112 सेवा पर उठे सवाल, रात में नहीं मिला पुलिस सहयोग~सूत्र
घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने डायल 112 सेवा पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि छाल थाना क्षेत्र में रात के समय 112 की सेवा ठप रही। सूत्रों का कहना है कि उन्हें समय पर पुलिस सहायता नहीं मिल सकी,जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और रात्रिकालीन पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध वाहनों की तलाश की जा रही है।
