रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अब आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा बूचड़खाने ले जाए जा रहे 16 गौवंश को तस्करों के कब्जे से छुड़ा लिया। इस कार्रवाई से तस्कर गिरोह में हड़कंप मच गया है।

🚓 मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर घेराबंदी, मवेशी तस्कर दबोचा गया
दिनांक 17 फरवरी की शाम लैलूंगा पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि आमापाली से झगरपुर मार्ग के रास्ते मवेशियों की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने ग्राम झगरपुर के पास मेन रोड पर घेराबंदी की और मवेशी ले जा रहे एक युवक को मौके पर धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम देवानंद यादव पिता मनधरो यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम आमापाली थाना लैलूंगा बताया। उसके कब्जे से 16 नग गौवंश बरामद किए गए।

🐄 दस्तावेज मांगते ही टूटा सच, ओडिशा बूचड़खाने की साजिश उजागर
जब पुलिस ने मवेशियों के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह रब्बुल खान नामक तस्कर के साथ मिलकर मवेशियों को ओडिशा के बूचड़खाने ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी देवानंद यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी रब्बुल खान की सरगर्मी से तलाश जारी है।

🩺 गौवंश को मिला जीवनदान, तस्करों पर पशु क्रूरता कानून में शिकंजा
पुलिस द्वारा मुक्त कराए गए सभी 16 गौवंश का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद उनके चारा-पानी की समुचित व्यवस्था कर सलखिया गौशाला भेजा गया। मामले में थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 52/2026 के तहत छत्तीसगढ़ पशु संरक्षण एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

🔥 एसएसपी का दो-टूक संदेश: “एक भी गौवंश की तस्करी नहीं होने देंगे”
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा—
“ऑपरेशन शंखनाद के तहत जिले में एक भी गौवंश की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मवेशी तस्करों पर लगातार कठोर और निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।”
इस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साहू सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
