रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। हथियारबंद डकैतों ने एक ज्वेलरी व्यवसायी को निशाना बनाते हुए उन पर गोली चला दी और करोड़ों रुपये के जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
दुकान बंद कर घर लौटते समय बदमाशों ने घेरा
जानकारी के अनुसार,ज्वेलरी व्यापारी रात में दुकान बंद करने के बाद गहनों से भरा बैग लेकर अपनी कार से घर जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोका। बताया जा रहा है कि आरोपियों की संख्या चार से पांच थी और सभी नकाबपोश थे।

विरोध करने पर चलाई गोली, व्यापारी घायल
जैसे ही व्यापारी ने लूट का विरोध किया, बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से व्यापारी घायल हो गए। इसके बाद बदमाश उनके पास मौजूद करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घायल व्यापारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे!!
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है~और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।शुरुआती जांच में लूट की योजना पहले से बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा!!
