Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ✍️NEWS MIRCHI… एसएसपी शशि मोहन सिंह एंड टीम…का एक और धमाका💥

    September 4, 2026

    श्याम भक्ति में रंगेगा रायगढ़, 2 से 6 सितंबर तक सजेगा 28वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
    भव्य झांकियां, फूल बंगला और राधा-कृष्ण की मनमोहक सजावट बनेगी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र!

    September 1, 2026

    एयरगन से दो राउंड फायरिंग कर फरार आरोपी ग्वालियर से हिरासत में~जल्द खुलासा~क्या था पूरा मामला!

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन!!
    Blog

    विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarJuly 20, 20265 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    29 ग्राम पंचायतों के लगभग 1,000 लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न
    अधिकांश वक्ताओं ने परियोजना के समर्थन में अपने विचार रखते हुए रोजगार, औद्योगिक विकास एवं क्षेत्रीय प्रगति पर जोर दिया।

    रायगढ़।छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (CECB) द्वारा आयोजित अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की प्रस्तावित Phase-III (2×800 मेगावाट Ultra Super Critical Thermal Power Project) के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई आज ग्राम सुपा, तहसील पुसौर में भारी उत्साह, व्यापक जनभागीदारी एवं सकारात्मक वातावरण के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परियोजना प्रभावित 29 ग्राम पंचायतों से आए लगभग 1000 ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने जनसुनवाई में भाग लिया।

    जनसुनवाई के दौरान अधिकांश वक्ताओं ने परियोजना के समर्थन में अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

    भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना दिनांक 14 सितंबर 2006 (यथा संशोधित) के प्रावधानों के तहत आयोजित इस जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने की। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (CECB) के क्षेत्रीय अधिकारी श्री मानवेंद्र शेखर पाण्डेय की उपस्थिति में जनसुनवाई की संपूर्ण कार्यवाही निर्धारित वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM), रायगढ़ श्री महेश शर्मा तथा सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर. के. भी मंचासीन रहे। संपूर्ण प्रक्रिया प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की निगरानी में शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।

    जनसुनवाई के दौरान अदाणी पावर लिमिटेड के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने Phase-III विस्तार परियोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। परियोजना में अपनाई जाने वाली Ultra Super Critical Technology, पर्यावरण संरक्षण उपायों, वायु गुणवत्ता प्रबंधन, जल संरक्षण, फ्लाई ऐश प्रबंधन, हरित विकास, जैव विविधता संरक्षण तथा पर्यावरण प्रबंधन योजना (EMP) के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने ग्रामीणों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों, सुझावों एवं जिज्ञासाओं का विस्तारपूर्वक एवं संतोषजनक उत्तर दिया।

    अपने विचार व्यक्त करते हुए अनेक ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि परियोजना के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, स्थानीय व्यापार एवं परिवहन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

    इस अवसर पर बरपाली के सरपंच श्री संजय मैत्री, मिरौनी की सरपंच श्रीमती मीना पटेल, सेमरा के सरपंच श्री गुलाबराम डनसेना, घुघुवा के सरपंच श्री जगन्नाथ चौहान, सरवानी के श्री फणीन्द्र सिदार, अमलीभौना के श्री ओसराम सिदार, सुपा के सरपंच श्री अनिरुद्ध सिदार तथा बूंगा के उपसरपंच श्री दीनबंधु सिदार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव एवं विचार रखे तथा क्षेत्र के विकास, रोजगार एवं जनकल्याण से जुड़ी अपेक्षाएं व्यक्त कीं।

    ग्रामीणों ने यह भी उल्लेख किया कि अदाणी पावर लिमिटेड एवं अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, पेयजल, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत सुविधाओं एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से आसपास के गांवों में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि Phase-III विस्तार परियोजना के साथ विकास एवं जनकल्याण की ये पहलें और अधिक व्यापक होंगी।

    अदाणी पावर लिमिटेड ने पुनः आश्वस्त किया कि परियोजना के सभी कार्य भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरणीय मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों का पूर्ण पालन करते हुए किए जाएंगे। कंपनी ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, स्थानीय रोजगार, कौशल विकास तथा आसपास के गांवों के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    संपूर्ण जनसुनवाई प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की निगरानी में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। उत्साहपूर्ण जनभागीदारी, अधिकांश वक्ताओं द्वारा व्यक्त सकारात्मक समर्थन तथा विकासोन्मुख संवाद ने इस जनसुनवाई को परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण एवं सफल चरण बना दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    💥..बड़ी खबर..💥PA के घर पहुंची ED की टीम, अहम दस्तावेजों को खंगालने में जुटे अधिकारी!

    September 1, 2026

    घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…रायगढ़ समेत इतने जिलों में…अन्दर पढ़िए पूरी खबर

    August 2, 2026

    रायगढ़ के इस प्लांट हादसे में दो श्रमिकों की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम”तीन अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे…

    August 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,285 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,600 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,411 Views
    Don't Miss

    ✍️NEWS MIRCHI… एसएसपी शशि मोहन सिंह एंड टीम…का एक और धमाका💥

    By Santosh KumarSeptember 4, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 🚨रायगढ़ में वन तस्करी…

    श्याम भक्ति में रंगेगा रायगढ़, 2 से 6 सितंबर तक सजेगा 28वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
    भव्य झांकियां, फूल बंगला और राधा-कृष्ण की मनमोहक सजावट बनेगी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र!

    September 1, 2026

    एयरगन से दो राउंड फायरिंग कर फरार आरोपी ग्वालियर से हिरासत में~जल्द खुलासा~क्या था पूरा मामला!

    September 1, 2026

    💥..बड़ी खबर..💥PA के घर पहुंची ED की टीम, अहम दस्तावेजों को खंगालने में जुटे अधिकारी!

    September 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,285 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,600 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,411 Views
    Categories
    • Blog (657)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,082)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.