Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोयले की हेराफेरी का बड़ा खेल बेनकाब”जामपाली से अकलतरा के लिए निकला कोयला रास्ते में ही ईंट भट्ठों में खपाया”आरोपी गिरफ्तार!

    November 1, 2026

    रायगढ़ में पटाखा दुकानदारों पर प्रशासन की सख्ती” दुकान खोलना है तो पहले लगाने होंगे 10 पौधे, 4 फीट ऊंचाई के”नियम तोड़े तो सीधे लाइसेंस निरस्त”जारी की गईं 31 कड़ी शर्तें!

    November 1, 2026

    ‘ना शोर से, ना जोर से, देश चलेगा वोट से’ — ओपी चौधरी के नेतृत्व में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस पर तीखे हमले!!

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»क्राइम»कोयले की हेराफेरी का बड़ा खेल बेनकाब”जामपाली से अकलतरा के लिए निकला कोयला रास्ते में ही ईंट भट्ठों में खपाया”आरोपी गिरफ्तार!
    क्राइम घरघोड़ा

    कोयले की हेराफेरी का बड़ा खेल बेनकाब”जामपाली से अकलतरा के लिए निकला कोयला रास्ते में ही ईंट भट्ठों में खपाया”आरोपी गिरफ्तार!

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 1, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़। कोयला परिवहन की जिम्मेदारी लेकर बीच रास्ते में ही लाखों रुपये के कोयले की हेराफेरी करने और फिर पुलिस से बचने के लिए दूसरे राज्य में छिप जाने वाले आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत घरघोड़ा पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 24.620 मीट्रिक टन कोयला निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय अन्यत्र बेच देने का आरोप है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लगभग 10 लाख रुपये कीमत का ट्रक भी जब्त किया है।

    जामपाली से लोड हुआ कोयला, अकलतरा पहुंचने से पहले ही गायब
    मामले की शुरुआत जनवरी 2026 में हुई थी। राज ट्रांसपोर्ट, ढिमरापुर रायगढ़ के माध्यम से जामपाली कोयला खदान से आरसमेटा प्लांट अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा तक कोयला परिवहन का काम तय किया गया था। इसके लिए डालाबाड़ी ट्रक क्रमांक CG-12-S-4455 के चालक लल्लन प्रसाद से 700 रुपये प्रति टन की दर से परिवहन का सौदा हुआ था।तय अनुबंध के अनुसार ट्रक में जी-10 ग्रेड का 24.620 मीट्रिक टन कोयला लोड कर अकलतरा प्लांट के लिए रवाना किया गया। लेकिन अगले दिन तक वाहन अपने निर्धारित गंतव्य पर नहीं पहुंचा। जब ट्रक चालक से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसने पहले फोन उठाना बंद कर दिया। करीब दस दिन बाद फोन रिसीव करने पर उसने कोयला अन्यत्र बेच देने की बात कही और शिकायत करने पर जो करना है कर लेने की धमकी भी दी।

    इस घटना को लेकर प्रार्थी विवेक पाण्डेय निवासी बोईरदादर रायगढ़ ने 8 मई 2026 को थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 156/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 316(3) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। हेराफेरी किए गए कोयले की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।
    मोबाइल नंबर ने खोला राज, पुलिस पहुंची बिहार
    मामले की जांच के दौरान पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए। आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन और संभावित ठिकानों की पतासाजी की गई। जांच में आरोपी के बिहार के रोहतास जिले में छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एएसआई खेमराज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार रवाना की गई।

    पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी ललन कुमार पासवान (57 वर्ष), पिता स्वर्गीय केदार पासवान, निवासी शिव मंदिर के पास अमरथा, थाना काराकाट, जिला रोहतास (बिहार) को हिरासत में ले लिया। आरोपी को स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया और रायगढ़ लाया गया।
    ईंट भट्ठों में बेच दिया था चोरी का कोयला, 10 लाख का ट्रक जब्त!!
    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हड़पे गए कोयले को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ईंट बनाने वालों के पास बेच देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डालाबाड़ी ट्रक क्रमांक CG-12-S-4455 जब्त किया गया है। ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की है।

    एसएसपी के निर्देशन में बनी पुलिस टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

    पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सतत पर्यवेक्षण में की गई।आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू,सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, आरक्षक उधोराम पटेल एवं मनोज जोल्हे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

    एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि आर्थिक अपराध, धोखाधड़ी और अमानत में खयानत करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराध कर कानून से बचने के लिए दूसरे राज्यों में छिपने वाले आरोपियों की भी रायगढ़ पुलिस लगातार पतासाजी करेगी और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    बिरयानी के लिए लूट और फिर कत्ल! नाबालिगों की करतूत से सनसनी, SSP शशि मोहन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोली वारदात की परतें!!

    October 26, 2026

    💥हत्या अपडेट: ब्रेकिंग न्यूज़ मिर्ची💥
    सारंगढ़ बस स्टैंड हत्याकांड में SSP शशि मोहन सिंह की टीम का बड़ा एक्शन! चंद घंटों में 4–5 संदिग्ध हिरासत में लेने की चर्चा!!

    October 25, 2026

    🚨ब्रेकिंग न्यूज़ मिर्ची घरघोड़ा में चोरों का तांडव! एक ही रात में 3 दुकानों के टूटे ताले, पुलिस गश्त पर उठे सवाल!

    August 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,299 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,891 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,626 Views
    Don't Miss

    कोयले की हेराफेरी का बड़ा खेल बेनकाब”जामपाली से अकलतरा के लिए निकला कोयला रास्ते में ही ईंट भट्ठों में खपाया”आरोपी गिरफ्तार!

    By Santosh KumarNovember 1, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़। कोयला परिवहन की…

    रायगढ़ में पटाखा दुकानदारों पर प्रशासन की सख्ती” दुकान खोलना है तो पहले लगाने होंगे 10 पौधे, 4 फीट ऊंचाई के”नियम तोड़े तो सीधे लाइसेंस निरस्त”जारी की गईं 31 कड़ी शर्तें!

    November 1, 2026

    ‘ना शोर से, ना जोर से, देश चलेगा वोट से’ — ओपी चौधरी के नेतृत्व में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस पर तीखे हमले!!

    November 1, 2026

    🚨लाइसेंस चंद्रपुर और खरसिया का,रायगढ़ में डंपिंग की तैयारी?

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,299 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,891 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,626 Views
    Categories
    • Blog (686)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (21)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (20)
    • छत्तीसगढ़ (1,116)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.