× Popup Image
Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का असर, छत्तीसगढ़ में जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतें घटीं

    November 21, 2026

    बैलाडीला में टीलिंग्स मलबा खिसकने से मचा हड़कंप, जंगल तबाह; लोहागांव-किरंदुल मार्ग बंद

    November 21, 2026

    बिरसा मुंडा वीडियो विवाद पर ओपी चौधरी का भूपेश बघेल को दो टूक जवाब, बोले– मुझे आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»बिरसा मुंडा वीडियो विवाद पर ओपी चौधरी का भूपेश बघेल को दो टूक जवाब, बोले– मुझे आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
    छत्तीसगढ़

    बिरसा मुंडा वीडियो विवाद पर ओपी चौधरी का भूपेश बघेल को दो टूक जवाब, बोले– मुझे आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 21, 20261 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    50 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने आदिवासी समाज से राष्ट्रपति क्यों नहीं बनाया? ओपी चौधरी ने पूछा सवाल, बिरसा मुंडा के नाम पर कार्यक्रम किया हो तो फोटो सार्वजनिक करने की दी चुनौती

    रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा को लेकर सोशल मीडिया पर जारी वीडियो विवाद ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए उन्हें दो टूक जवाब दिया है। ओपी चौधरी ने कहा कि उन्हें किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है और स्तरहीन राजनीति करने वालों को किसी को प्रमाणपत्र देने का अधिकार नहीं है।

    सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल द्वारा साझा किए गए वीडियो को स्तरहीन राजनीति का परिचायक बताया। उन्होंने वीडियो के साथ छेड़छाड़ और टेक्नोलॉजी के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए भूपेश बघेल पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने बघेल से जुड़े मामलों में चल रही सीबीआई जांच का भी उल्लेख किया।

    कांग्रेस के 50 साल के शासन पर उठाए सवाल

    ओपी चौधरी ने अपने बयान में कहा कि संबंधित वीडियो में आजाद भारत में आदिवासी समाज से पहला राष्ट्रपति बनाने का उल्लेख किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आजादी के बाद लगभग 50 वर्षों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने आदिवासी समाज से किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति क्यों नहीं बनाया? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जिसके बाद आज पूरे देश में यह दिवस मनाया जा रहा है। इसमें आपत्ति की क्या बात है?

    उन्होंने कांग्रेस से यह भी पूछा कि इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय क्यों नहीं लिया? ओपी चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का चिंतन गांधी परिवार के इर्द-गिर्द ही सीमित होकर रह गया है।

    आईएएस चयन का भी दिया जवाब

    अपनी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि यह कोई दंभ की बात नहीं, बल्कि सर्वविदित है कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद आईएएस के रूप में चयनित होने का गौरव उन्हें छत्तीसगढ़ महतारी की धरती पर मिला। गणित के विद्यार्थी होने के बावजूद उन्होंने इस परीक्षा में सफलता हासिल की थी और हिंदी साहित्य उनका एक विषय रहा था। उन्होंने कहा कि भाषाई विषयों में हमेशा दूसरों से सीखने की तत्परता रखी है। ऐसे में किसी को उनके ज्ञान और योग्यता पर प्रमाणपत्र देने का अधिकार नहीं है।

    बिरसा मुंडा के नाम पर कार्यक्रम किया हो तो फोटो दिखाएं, अन्यथा मांगें माफी

    ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर केवल रेडीमेड सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर औपचारिकता निभाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके संघर्षों को जनता के बीच उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित कोई कार्यक्रम जनता के बीच आयोजित किया है, तो उसकी तस्वीरें सार्वजनिक मंच पर प्रस्तुत करें। यदि ऐसा कोई आयोजन नहीं किया गया है, तो सहज-सरल आदिवासी समाज से माफी मांगने का साहस दिखाएं।

    ओपी चौधरी के इस तीखे बयान के बाद बिरसा मुंडा को लेकर शुरू हुआ सोशल मीडिया विवाद अब कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का नया मुद्दा बन गया है।

    Bhupesh Baghel Birsa Munda BJP Congress Vivad Chhattisgarh Politics Janjatiya Gaurav Diwas OP Choudhary Raipur News
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का असर, छत्तीसगढ़ में जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतें घटीं

    November 21, 2026

    बैलाडीला में टीलिंग्स मलबा खिसकने से मचा हड़कंप, जंगल तबाह; लोहागांव-किरंदुल मार्ग बंद

    November 21, 2026

    OP Choudhary Student Interaction : मंत्री निवास बना बच्चों की पाठशाला, ओपी चौधरी ने साझा किए विद्यार्थी जीवन के संघर्ष और अनुभव

    November 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,303 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,902 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,627 Views
    Don't Miss

    भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का असर, छत्तीसगढ़ में जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतें घटीं

    By Santosh KumarNovember 21, 2026

    Scotch Whisky Price Cut : स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क 150 से घटकर 75 प्रतिशत…

    बैलाडीला में टीलिंग्स मलबा खिसकने से मचा हड़कंप, जंगल तबाह; लोहागांव-किरंदुल मार्ग बंद

    November 21, 2026

    बिरसा मुंडा वीडियो विवाद पर ओपी चौधरी का भूपेश बघेल को दो टूक जवाब, बोले– मुझे आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

    November 21, 2026

    OP Choudhary Student Interaction : मंत्री निवास बना बच्चों की पाठशाला, ओपी चौधरी ने साझा किए विद्यार्थी जीवन के संघर्ष और अनुभव

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,303 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,902 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,627 Views
    Categories
    • Blog (696)
    • आस्था (30)
    • क्राइम (29)
    • खरसिया (42)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (20)
    • छत्तीसगढ़ (1,159)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (14)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (199)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • सारंगढ़ (38)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.