Champa Fourth Rail Line: बिलासपुर रेल मंडल में अधोसंरचना और ऑटो सिग्नलिंग का काम, रायगढ़ से बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रूट की ट्रेनों पर पड़ेगा असर
Champa Fourth Rail Line: बिलासपुर रेल मंडल के चाम्पा रेलवे स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का काम 6 दिसंबर से शुरू होगा। 10 दिन तक चलने वाले इस काम में अधोसंरचना निर्माण के साथ ऑटो सिग्नलिंग और अन्य तकनीकी कार्य होंगे। इसके चलते रायगढ़ से बिलासपुर, रायपुर और नागपुर तक के रूट पर रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार 28 ट्रेनें इस काम से प्रभावित होंगी।
2500 करोड़ से ज्यादा की परियोजना अब अंतिम चरण में
बिलासपुर रेल मंडल में चौथी लाइन का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बन रही इस परियोजना और दूसरे अधोसंरचना कार्यों के कारण अब तक 400 से अधिक ट्रेनों का संचालन रोका जा चुका है, जिससे लाखों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी है। बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का निर्माण अब अंतिम चरण में है।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
- 6 से 17 दिसंबर: बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68736), रायपुर-गेवरारोड मेमू (68746), रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204)
- 7 से 18 दिसंबर: रायगढ़-बिलासपुर मेमू (68735), गेवरारोड-रायपुर मेमू (68745), कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203), बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर (58210)
- 7 से 18 दिसंबर: बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू (68734/68733), बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू (68732/68731) और रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68737/68738)
बीच रास्ते में समाप्त या शुरू होने वाली ट्रेनें
- 7 से 18 दिसंबर: गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (68861/68862) बिलासपुर में ही समाप्त और शुरू होगी, झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
- 7 से 18 दिसंबर: कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) बिलासपुर से शुरू होगी, कोरबा-बिलासपुर के बीच रद्द।
- 6 से 17 दिसंबर: विशाखापट्टनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस (18518) बिलासपुर में समाप्त होगी।
- 7 से 18 दिसंबर: कोरबा-विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस (18517) बिलासपुर से शुरू होगी।
- 10 और 12 दिसंबर: निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (12410) बिलासपुर में समाप्त होगी।
- 12 और 14 दिसंबर: रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (12409) बिलासपुर से शुरू होगी, रायगढ़-बिलासपुर के बीच रद्द।
देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें
- 10 से 14 दिसंबर: पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) 3 घंटे और सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस (12809) 2.5 घंटे देरी से।
- 11 से 15 दिसंबर: गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी (12070) और रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18249) 2-2 घंटे देरी से।
- 10 से 12 दिसंबर: योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478) 9 घंटे देरी से। 12 से 14 दिसंबर पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477) 7 घंटे देरी से।
- 11 और 12 दिसंबर: एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (12101) 3 घंटे 15 मिनट देरी से।
- 14 दिसंबर: भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस (12880) 4 घंटे 15 मिनट और 15 दिसंबर को पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस (22866) 4 घंटे 30 मिनट देरी से।
- 13 से 15 दिसंबर: विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (20807) और कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस (18239) 1-1 घंटे देरी से।
