× Popup Image
Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र बढ़कर 3,100 हुए, 360 नए केंद्रों से किसानों को गांव के पास सुविधा

    November 25, 2026

    ऑपरेशन अंकुश: जुर्डा रेलवे फाटक पर काट-पत्ती जुआ, चार जुआरी चक्रधरनगर पुलिस की गिरफ्त में

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील
    छत्तीसगढ़

    पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 25, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    स्वच्छ शौचालय, निःशुल्क हवा और शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाओं की पाई गई कमी

    राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न पेट्रोल पंपों में की जांच

    रायगढ़, 25 नवम्बर 2026/ जिले में पेट्रोल-डीजल पंपों पर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने तथा निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने पर 8 पेट्रोल पंपों का विक्रय आगामी आदेश तक बंद कर सील करने की कार्रवाई की गई।

    कार्रवाई के तहत अंगुरी पेट्रोलियम, श्री हरि पेट्रोलियम, श्री बजरंग फ्यूल्स, राधाकिशन फ्यूल्स अंजोरीपाली विकासखंड खरसिया, नरेंद्र केएसके राजपुर, एमएस हेमकुण्ड फ्यूल्स कुरमापाली तहसील रायगढ़, मेसर्स रायगढ़ सिटी फ्यूल्स जूटमिल रायगढ़, बाबा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप विकासखण्ड धरमजयगढ़ तथा अन्य संबंधित पेट्रोल पंपों में अनियमितताओं के आधार पर विक्रय बंद करने की कार्रवाई की गई है। संबंधित पंपों में मोटर स्पिरिट एवं हाई स्पीड डीजल (प्रदाय तथा वितरण विनियमन और अनाचार निवारण) आदेश, 2005 तथा एलओआई की कंडिकाओं का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

    नागरिक सुविधाओं में कमी पर प्रशासन की कार्रवाई

    उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने जिले के सभी पेट्रोल-डीजल पंपों में नागरिक सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे। प्रत्येक पेट्रोल पंप में महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक, स्वच्छ और उच्च स्तर के शौचालय व नियमित साफ-सफाई, बेहतर सैनिटेशन एवं हाइजीन व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही एयरपोर्ट स्तर की स्वच्छता और सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया गया था। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान कई पेट्रोल पंपों में आवश्यक सुविधाओं की कमी और निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने की स्थिति सामने आई। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा संबंधित पंप संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

    सभी पेट्रोल पंपों में सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

    प्रशासन ने सभी संबंधित तेल कंपनियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों से कहा है कि प्रत्येक पंप में स्वच्छ पेयजल, वाहनों में निःशुल्क हवा भरने की सुविधा, फर्स्ट एड बॉक्स, शिकायत एवं सुझाव बॉक्स तथा फोन और आपातकालीन संपर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही सड़क से लगे पेट्रोल-डीजल पंपों के एप्रोच एरिया में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए है, ताकि वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। ए-साइट पेट्रोल-डीजल पंपों में संबंधित तेल कंपनियों द्वारा तथा बी-साइट पंपों में डीलर एवं संचालक द्वारा शौचालयों के निर्माण और आवश्यक नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में पेट्रोल पंपों की जांच एवं निगरानी जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र बढ़कर 3,100 हुए, 360 नए केंद्रों से किसानों को गांव के पास सुविधा

    November 25, 2026

    ऑपरेशन अंकुश: जुर्डा रेलवे फाटक पर काट-पत्ती जुआ, चार जुआरी चक्रधरनगर पुलिस की गिरफ्त में

    November 25, 2026

    नशे की आग में उजड़ा रिश्ता: बेटे की टंगिया ने छीना पिता का जीवन, खरसिया में सन्नाटा

    November 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,304 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,907 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,630 Views
    Don't Miss

    पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील

    By Santosh KumarNovember 25, 2026

    स्वच्छ शौचालय, निःशुल्क हवा और शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाओं की पाई गई कमी राजस्व एवं…

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र बढ़कर 3,100 हुए, 360 नए केंद्रों से किसानों को गांव के पास सुविधा

    November 25, 2026

    ऑपरेशन अंकुश: जुर्डा रेलवे फाटक पर काट-पत्ती जुआ, चार जुआरी चक्रधरनगर पुलिस की गिरफ्त में

    November 25, 2026

    नशे की आग में उजड़ा रिश्ता: बेटे की टंगिया ने छीना पिता का जीवन, खरसिया में सन्नाटा

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,304 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,907 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,630 Views
    Categories
    • Blog (697)
    • आस्था (34)
    • क्राइम (40)
    • खरसिया (44)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (21)
    • छत्तीसगढ़ (1,198)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (120)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (17)
    • राजनीति (70)
    • रायगढ़ (213)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • सारंगढ़ (38)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.