Raman Singh Health: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री से मिले दो दिग्गज, सेहत की ली जानकारी, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ
Raman Singh Health: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मिलने विधान भवन में दो वरिष्ठ नेता पहुंचे। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने उनसे आत्मीय मुलाकात की।

सेहत का जाना हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की दी शुभकामनाएं
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल पूछा और उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की। यह भेंट विधान भवन परिसर में हुई और पूरी तरह शिष्टाचार और आत्मीयता से भरी रही।
