Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
1,संगठन में पद पाने शुरू हुआ दांव पेंच, वरिष्ठ नेता-विधायक कर रहे लाबिंग 2,नियुक्तियों को मरकाम की मनमानी मान रहे वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भूपेश बघेल से हस्तक्षेप की मांग की 3,वरिष्ठ कांग्रेसियों ने हाई कमान तक बात पहुंचाई 4,मोहन मरकाम कांग्रेस संगठन को अपना जेबी संगठन बना कर चला रहे 5,2008-09 के आए नए कांग्रेसियों को ज्यादा पद बांटने का आरोप, पुरानों की उपेक्षाउच्च वर्ग के 3 नेत लगातार 6,आलाकमाने पास लॉबिंग कर रहे हैं कि किसी न किसी तरह से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बना दिया जाए 7,जानकार राजनीतिक सूत्रों ने प्रदेश में 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की जानकरी भी…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दशगात्र कार्यक्रम के दौरान 50 से भी अधिक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। भोजन के बाद उन्हें उल्टी-दस्त होने लगा। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर 15 ग्रामीणों को पिकअप से इलाज के लिए रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से 10 लोगों की हालत गंभीर देख सिम्स रेफर किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन उपलब्ध नहीं होने के चलते, नहीं मिल सकी।जानकारी के अनुसार, कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम आमामुड़ा में रविवार को दशगात्र था। इसमें शामिल होने के लिए स्थानीय…
रायगढ़।राजधानी में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी के तहत रायपुर पुलिस ने कल देर रात सूखे नशे के तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी के पास से पुलिस ने 150 ग्राम चरस बरामद किया है। जब्त चरस की कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर का नाम हरीश रावत है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।इस मामले की जानकारी देते हुए ASP तारकेश्वर पटेल ने बताया कि मुखबिर से ये सूचना मिली थी कि हरीश…
लखीमपुर खीरी हिंसा का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने आज सोमवार को देशभर में रेल रोको आंदोलन का आवाहन किया है. जिसके तहत देश भर में 6 घंटे तक रेल नहीं चलने दी जाएगी. बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा लगातार केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है.आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक यह आंदोलन किया जाएगा. संयुक्त किसान मोर्चा के नेता टिकैत ने कहा कि यह विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण किया जाएगा. वही इस आंदोलन के चलते पुलिस प्रशासन ने भी कड़ी तैयारी कर रखी है और…
रायगढ़। रायगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत आने वाले शिवरीनारायण उप संभाग में 2.94 करोड़ रुपए की बिजली बिल घोटाले में 2 लेखा अधिकारियों पर गाज गिरी है। कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर दोनों लेखा अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं। बिजली बिल घोटाले में जिले के अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है उनमें एनएस दाऊ और नवीन खंडेलवाल है। रायगढ़ क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक सीएस सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार सस्पेंड के बाद दोनों लेख अधिकारियों का मुख्यालय वृत्त कार्यालय जांजगीर होगा। शिवरीनारायण उप संभाग में जुलाई में बैंक में जमा की गई बिजली बिल की राशि की रसीद…
रायगढ़/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा राज्य से गांजा तस्करी को रोकने के लिए ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक आहूत करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने गांजा तस्करी को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और सीमावर्ती चेक पोस्ट में सी.सी.टी.वी कैमरे की व्यवस्था के साथ ही चौबीस घंटे निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात करने को कहा है।मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और विशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल आपरेशन को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी सीमावर्ती जिलों में जिनकी सीमाएं ओडिशा राज्य…
रायगढ़।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साफ किया है कि 10वीं और 12वीं कक्षाओं के टर्म-1 की बोर्ड परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी और अब ये एग्जाम ऑनलाइन नहीं होंगे। इसके डेट-शीट की घोषणा आज की जाएगी।बोर्ड ने कहा कि परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव टाइप की होंगी और परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा सुबह 10.30 बजे के बजाय 11.30 बजे शुरू होंगी।अकादमिक सत्र को बांट दो चरणों में परीक्षाएं करा पाठ्यक्रम को समाहित करना कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जुलाई में सीबीएसई द्वारा 2021-22 के लिए 10वीं और 12 वीं की…
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पहुँचे अंबिकापुर,नवजात बच्चों की मृत्यु के संबंध में जानकारी ली… रायगढ़।अंबिकापुर।बीते शाम दिल्ली प्रवास पर गए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव आज अपने सारे कार्यक्रमों को स्थगित कर करीब 03:30 बजे वापिस अंबिकापुर पहुंचे।स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव करीब 05:35 बजे अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के एमसीएच बिल्डिंग के एसएनसीयू वार्ड में नवजात बच्चों की हुई मौत के मामले में संवेदनाएँ व्यक्त कर उन्होंने चिकित्सकों से इस घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान डीन, मेडिकल कॉलेज अधिक्षक,जेडी स्वास्थ्य सहित हॉस्पिटल के चाईल्ड स्पेशलिस्ट एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। नवजात बच्चों की मृत्यु से जुड़े…
रायगढ़।छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के मेडिकल कॉलेज के SNCU और बच्चा वार्ड में 4 नवजात बच्चों की मौत हो गई है. ये सभी नवजात बच्चे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती थे. बच्चों की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. इस मामले की जानकारी लगते ही प्रभारी मंत्री शिवकुमार डहरिया ने जिला प्रशासन की आपात बैठक बुलाई है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली से सीधे अंबिकापुर के लिए रवाना हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 3:30 बजे से लेकर 6:45 बजे तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच भवन…
रायगढ़।बिलासपुर चकरभाठा में रहने वाले डिप्टी रेंजर की लाश उनके ही घर में मिली है। शव तीन दिन पुरानी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसमें डिप्टी रेंजर के मौत का कारण स्पष्ट होगा। चकरभाठा स्थित राम मंदिर के पीछे रहने वाले देवेंद्र पाठक डिप्टी रेंजर थे। बीते एक साल से वे ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। वे अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते थे। इसी बीच उन्होंने चकरभाठा में ही रहने वाली एक और महिला को अपने साथ रख लिया। इसे लेकर उनका…