Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
2 नवंबर धरतेरस (Dhanteras) के दिन और 4 नवंबर को दिवाली (Diwali) के दिन आप सड़क पर गाड़ी सावधानी से चलाएं. क्योंकि, देश में नया मोटर व्हीीकल एक्ट (Motor Vehicles Amendment Act 2019) लागू होने के बाद जुर्माना का राशि पहले की तुलना में कई गुना ज्यादा हो गया है. नए मोटर वाहन अधिनियम 2019 के नियम, जुर्माना राशि (Penalty), चालान के बारे में काफी बदलाव किए गए हैं. बता दें कि नए मोटर कानून में सड़क हादसों को रोकने के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं. ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माने को और कड़ा किया गया है. साथ ही…
रायगढ़।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बिलासपुर में कोरोना संक्रमण से हुई 328 मौतों का आँकड़ा छिपाए जाने के हुए ताज़े ख़ुलासे को बेहद गंभीर माना है और उससे भी ज़्यादा प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे लापरवाह लोगों की ज़िंदग़ी व मौत के मामलों में खिलवाड़ करने वाले अफ़सरों को महज़ 50 रुपए के ज़ुर्माने की दी गई सजा को बेहद निकृष्ट दर्ज़े की सोच बताया है। श्री सिंहदेव ने कहा कि कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े छिपाने की इतनी गंभीर लापरवाही को लेकर प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता के चरम का प्रदर्शन हुआ है। अभी तो यह…
(Aaa)देवास-मध्य प्रदेश के देवास जिले में डिप्टी कलेक्टर के यहां चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया. इतना ही नहीं जब अधिकारी के यहां चोरों को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने वहां एक लेटर ही छोड़ दिया. जिस पर लिखा था, जब पैसे नहीं थे तो लॉक ही नहीं करना था कलेक्टर. देवास जिले के खातेगांव के एसडीएम त्रिलोचन सिंह गौड़ के सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास में पिछले दिनों चोरी की वारदात हो गई. शनिवार शाम को जब वे देवास स्थित सरकारी आवास पर आए तो उन्होंने ताला टूटा देखा. संभवतः घर में ज्यादा सामान नहीं मिलने से चोर…
भारतCBSE ब्रेकिंग: दसवीं और बारहवीं की पहले चरण की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन तरीके से आयोजित की जाएंगी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत वर्ष 2021-2022 सत्र में, कक्षा X और XII के लिए दो परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. परीक्षा तिथि की तिथि 18 अक्टूबर घोषित की जाएगी . बता दें कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) को CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक नई असेसमेंट स्कीम अपनानी पड़ी है और नई मूल्यांकन योजना के हिस्से के रूप में, CBSE ने 10वीं और 12वीं कक्षा के एकेडमिक सेशन को प्रत्येक टर्म में 50…
तमिलनाडु । हाल ही में सम्पन्न तमिलनाडु के ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां पर भाजपा के एक उम्मीदवार को केवल एक ही वोट मिला, जबकि उनके अपने घर में ही पांच मतदाता हैं। कोयंबटूर जिले के पेरियानाइकनपालयम संघ में वार्ड सदस्य के पद के लिए चुनाव लड़ने वाले डी कार्तिक को केवल एक वोट मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। ट्विटर पर सिंगल वोट बीजेपी हैशटैग #Single_Vote_BJP के साथ उनकी हंसी उड़ाई जा रही है।
रायगढ़।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए राज्य में श्री धनवंतरी दवा योजना शुरु की जा रही है। इस योजना के तहत 169 शहरों में 188 ऐसे मेडिकल स्टोर्स खोले जाएंगे, जिनमें मरीजों को अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से अधिक छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अक्टूबर को इस योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना की शुरुआत 85 श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के साथ की जाएगी। शेष दुकानें भी इस माह के अंत तक प्रारम्भ हो जाएंगी। आगामी चरण में इन दुकानों से घर पहुंच दवा डिलीवरी की भी व्यवस्था की जायेगी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
रायगढ़।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी की खबरें आई है.सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को लेकर भूपेश बघेल नाराज़ हुए.उनके बिना जानकारी के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुला ली गई,जिसे लेकर उन्होंने आपत्ति जताई है.सूत्रों के मुताबिक CM ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष होते हुए वे खुद विधायक दल के नेता को बुलाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि बैठक में नहीं बुलाया जाएगा, तो फीड बैक कैसे मिलेगा.इस दौरान कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यों ने रेडी टू इट और राशन दुकान के मसले को उठाया. इस दौरान जब सीएम भूपेश बघेल नाराज़ हुए तो सब खामोश हो…
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी दिवाली से पहले उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से इसको लेकर तैयारी में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पहली सूची में करीब 30-40 उम्मीदवारों का नाम हो सकता है।बता दें कि यूपी में साल 2022 के शुरुआती महीनों में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। इस बार कांग्रेस पार्टी राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख और महासचिव जितेंद्र…
कोंडागांव।गरबा में विवाद व हंगामा कर रहे युवाओ को रोकना (DSP) एसडीओपी को महंगा पड़ गया है। हंगामा कर रहे युवकों ने एसडीओपी की जमकर पिटाई कर दी है। आरोपी युवकों में मुख्य आरोपी सिद्धार्थ श्रीवास्तव कांग्रेस प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव का पुत्र है। पुलिस का आरोप हैं कि सभी युवक घटना के दौरान नशे में थे। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सभी को गिरफ़्तार किया है। मामला कोंडागांव के विकास नगर स्थित स्टेडियम का है। बीती रात मैदान में गरबा का आयोजन रखा गया था। इस दौरान करीब 12 बजे पुलिस को…
रायगढ़।घरघोड़ा थाना क्षेत्र के प्रभारी अमित सिंह की टीम द्वारा कुडूमकेला में चोरी की वारदात के बाद त्वरित कार्यवाही कर मुखबीर लगाकर लगातार संदिग्धों से पूछताछ पर शीघ्र ही आरोपी को पकड़ा गया है ,जिनसे पुलिस टीम द्वारा चोरी गए नगदी रकम, चांदी के बर्तन सोने का हार की बरामदगी कर नकबजनी की घटना में शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है । आरोपियों में एक युवक तथा दूसरा विधि उल्लंघनकारी बालक है।जानकारी के अनुसार ग्राम कुडूमकेला में रहने वाले शुभम अग्रवाल उर्फ गोलू पिता स्वर्गीय गणेश अग्रवाल उम्र 28 वर्ष दिनांक…