Blog
प्रियंका गांधी ने सीतापुर गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाकर हिरासत पर विरोध जताया,कांग्रेस ने कहा- गांधी के रास्ते पर चलकर विरोध जारी रखेंगे….
(Aaa)उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाते समय उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद प्रियंका को सीतापुर के गेस्ट हाउस में रखा गया है। गेस्ट हाउस से प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे कमरे में झाड़ू लगाती दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस का कहना है कि झाड़ू लगाकर प्रियंका उन्हें हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रही हैं।
कांग्रेस ने प्रियंका के झाड़ू लगाने का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- ये अनशन है अन्नदाता के अधिकार के लिए, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए। भाजपाई हुकूमत हमारे लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों को नहीं कुचल सकती। गांधीजी के पथ पर चलते हुए अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।




