मुम्बई
टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय धारावाहिको में से एक रामानंद सागर के ‘रामायण’ सीरियल में रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अरविंद त्रिवेदी के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई में होगा। अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने कहा, चाचा पिछले कुछ सालों से अस्वस्थ थे। पिछले तीन वर्षों में सेहत खराब होती चली गई। उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें पिछले महीने ही अस्पताल से घर लाया गया था। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका निधन मुंबई में उनके कांदिवली आवास पर हुआ है।
अरविंद त्रिवेदी अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते थे। रावण की भूमिका निभाकर उन्हें घर-घर में पहचान बना ली थी। रामायण के अलावा उन्होंने विक्रम और बेताल में भी अभिनय किया था। उन्होंने हिंदी और गुजरात की करीब 300 फिल्मों में काम किया।
Arvind Trivedi ने राजनीति में भी किस्मत आजमाई थी। वे 1991 में भाजपा के टिकट से साबरकांठा सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। निधन की सूचना मिलने के बाद रामायण के अन्य कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी है। सह-कलाकार सुनील लहर (लक्ष्मण), दीपिका चिखलिया (सीता), अरुण गोविल (राम) और अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। सुनील लहर ने ट्विटर कर अरविंद त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण का रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे … मैं हूं अवाक मैंने पिता तुल्य, मेरे मार्गदर्शक, शुभचिंतक और सज्जन को खो दिया।
रामायण में सीता की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भावनात्मक नोट लिखा, “मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करती हूं… एक बहुत अच्छा इंसान चला गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रामानंद सागर की रामायण के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक से निधन, लंबे वक्त से थे बीमार…सीता’और ‘लक्ष्मण’ने जताया शोक…
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment