Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»खरसिया»खरसिया मे हुये महिला की हत्या मामले के दोनों आरोपी गिरफ्तार…. एडिशनल एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मामले का किया खुलासा…पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24
    खरसिया छत्तीसगढ़

    खरसिया मे हुये महिला की हत्या मामले के दोनों आरोपी गिरफ्तार…. एडिशनल एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मामले का किया खुलासा…पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

    Santosh KumarBy Santosh KumarOctober 19, 20210 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    ● *दोनों आरोपी थानाक्षेत्र के गुण्डा बदमाश, आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने खरसिया पुलिस प्रतिबद्ध*….

    रायगढ़*। खरसिया के अटल आवास में अधेड़ महिला की हत्या कारित करने वाले थानाक्षेत्र के दो गुण्डा बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजने की *#खरसिया पुलिस* पूरी तैयारी कर चुकी है । दोनों आरोपियों द्वारा महिला की हत्या कर जघन्य अपराध कारित किया गया है, जिसके बाद दोनों आरोपी फरार होने की फिराक में थे, जिन्हें तत्काल रूप से थानाक्षेत्र की घेराबंदी कर खरसिया पुलिस द्वारा धर दबोचा गया है, हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है ।

    जानकारी के अनुसार खरसिया अटल आवास में रहने वाली श्रीमती पनडुब्बी सिदार (उम्र 65 वर्ष) मंदिर आसपास भिक्षावृत्ति कर गुजार बसर करती है । उसकी लड़की *मालती सिदार (उम्र 45 वर्ष)* अपने गांव डूमरपाली से कल दिनांक 18/10/2021 को सुबह अपनी मां पनडुब्बी के पास अटल आवास आई हुई थी । शाम लगभग 17:00 बजे दोनों मां बेटी अपने दरवाजा के सामने बैठे हुए थे । उसी समय अटल आवास खरसिया में रहने वाले दोनों भाई करन राजपूत और अर्जुन राजपूत वहां आये दोनों ही थानाक्षेत्र के सक्रिय गुंडा बदमाश है । दोनों भाई बेवजह मां-बेटी को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे फिर दोनों महिलाओं से मारपीट पर उतर गये । दोनों भाई मालती सिदार को लात, घुंसा से मारने लगे, मारते-मारते घर के पास नाली में पटक दिए थे फिर सीसी रोड में पटक कर मारपीट किये और पनडुब्बी सिदार के साथ भी लात-घूंसे से मारपीट किये । करन और अर्जुन दोनों आपराधिक किस्म के होने की वजह से आसपास का कोई भी बीच करने नहीं आया । दोनों आरोपियों के मारपीट से आहिता श्रीमती पनडुब्बी सिदार के सीना व मुंह में चोटें आई है तथा *मालती सिदार के सीना, पेट में गंभीर प्राणघातक चोट होने से वहीं दम तोड़ दी* । घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गये ।

    घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना को मिलने पर तत्काल आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, पुलिस अधिकारी श्रीमती निमिषा पांडे के नेतृत्व में टीम गठित करने का निर्देश दिया गया । थाना प्रभारी खरसिया सुमंत साहू, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जी.पी. बंजारे, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, अशोक राठिया, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा, चंद्र सिंह राठिया, सुरेन्द्र पटेल, प्रदीप तिवारी, विशोप सिंह, मुकेश यादव, योगेश साहू, सत्यनारायण सिदार की अलग-अलग टीमें आरोपियों की पतासाजी में जुट गई रात भर चले सर्च आपरेशन पर दोनों आरोपियों को रानीसागर के पीछे जंगल में घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया । घटना के संबंध में आहिता पनडूब्बी ‍सिदार के रिपोर्ट पर आरोपी 1- करन राजपूत पिता धरमसिंह राजपूत 27 साल 2- अर्जुन राजपूत पिता धरमसिंह 26 साल दोनों निवासी खरसिया के विरूद्ध *अप.क्र. 639/2021 धारा 302,294,323,506,34 IPC* का अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है ।

    खरसिया पुलिस दोनों बदमाशों पर लगातार कार्यवाही कर रही थी । चौकी खरसिया में आरोपी *करन सिंह के विरूद्ध* वर्ष 2010 से अब तक *कुल 15 कार्यवाही* की जा चुकी है, जिसमें मारपीट के 01 प्रकरण, आबकारी एक्ट का 01 प्रकरण, चोरी का 01 प्रकरण तथा प्रतिबंधात्क धाराओं के तहत 12 कार्यवाही की गई है ।

    इसी प्रकार *अर्जुन सिंह के विरूद्ध* वर्ष 2012 से अब तक *कुल 09 प्रकरण* जिसमें मारपीट के 01 प्रकरण, आगजनी, आर्म्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण, आबकारी एक्ट का 01 प्रकरण, जुआ के तहत 01 प्रकरण नकबजनी का 01 प्रकरण तथा प्रतिबंधात्क धाराओं के तहत 11 कार्यवाही की गई है । आरोपियों को महिला की हत्या के जघन्य अपराध पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने पुख्ता साक्षयि के साथ शीघ्र चालान न्यायालय पेश किया जावेगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026

    CG:जेल की चारदीवारी के भीतर नशे का खेल? एक सिपाही पर गंभीर आरोप,और यहां दो मोबाइल मिले…पढ़िए अंदर की खबर!

    September 19, 2026

    हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, यहां कि विधानसभा चुनाव पर याचिका खारिज,इस अक्टूबर की तारीख को सांसद  की गवाही!

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,290 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Don't Miss

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    By Santosh KumarSeptember 23, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 बिंजकोट/रायगढ़। शारदा एनर्जी एंड…

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,290 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Categories
    • Blog (665)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,096)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.