रायगढ़। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शहर के बीचों बीच स्थित होटल शीला में भीषण आग पर काबू पाने के लिए घटना के 7 घंटे बाद भी प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि होटल शीला के पहले माले पर घर संसार सेल संचालित है। दशहरा और दीपावली को लेकर सेल के संचालक ने कपड़ों का स्टॉक होटल में भर रखा था। जिसमे देर रात अचानक आग लग गई।

घटना के वक़्त सेल में काम करने वाले कुछ कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। जबकि दूसरे माले पर होटल के कमरे में 2 लोग ठहरे हुए थे। रात करीब 2:30 बजें होटल के पहले माले में संचालित घर संसार सेल में लग गई, और देखते ही देखते आग भीषण रूप लेते हुए दूसरे माले तक पहुंच गई। कपड़ो के स्टॉक में आग लगते ही आग भीषण रूप ले लिया। कमरे में धुंआ भरने से मौके पर सो रहे लोगों की नींद खुली और 2 कर्मचारी किसी तरह मौके से बाहर निकल गए, जबकि 3 लोग अंदर ही फंस गए थे।