रायगढ़।चक्रधर थाना अंतर्गत बेलादुला खर्राघाट में धर्म परिवर्तन कराने का मामला आया सामने जिसमें 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार… प्राप्त जानकारी के मुताबिकन…आज 14 नवम्बर को चक्रधनगर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर के चक्रधर थाना अंतर्गत बेलादुला खर्राघाट से एक परिवार के लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया, जहां ईसाई समुदाय के दो पादरियों द्वारा एक परिवार के सदस्यों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था, जिसका विरोध किया गया और परिवार वालों व मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दी ।बहरहाल पुलिस दल मौके पर पहुंची और दोनों पादरियों गिरफ्तार कर थाना लाये, जहां दोनो पर धारा 153 A, 295 A के तहत कार्यवाही की गई है।