रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
मटन मार्केट में चखना दुकानों पर संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानदारों के खिलाफ की गई कार्यवाही….

रायगढ़।मटन मार्केट क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चखना दुकानों पर आज आबकारी विभाग की प्रभारी अधिकारी रागिनी पटेल के नेतृत्व में आबकारी टीम व जूटमिल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया गया!

जानकारी के अनुसार बाज़ार क्षेत्र में लंबे समय से बिना अनुमति चखना दुकानें संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं,जहां अवैध रूप से शराब उपभोग करने और बेचने की आशंका भी जताई गई थी। इसी आधार पर आज अचानक दबिश देकर टीम ने कार्रवाई की,

कार्रवाई के मुख्य बिंदु
बिना लाइसेंस संचालित चखना दुकानों की जांच….
कारोबारियों को चेतावनी एवं कानूनी नोटिस जारी
कुछ दुकानों का सामान जब्त
अवैध शराब सेवन/बिक्री पर सख्त निगरानी
इस मामले में आबकारी विभाग की प्रभारी रागिनी पटेल ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब सेवन या बिक्री की अनुमति नहीं है,और ऐसे स्थानों पर आगे भी लगातार अभियान चलाए रहेगा!
आज की इस कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम समेत जूटमिल पुलिस के जवान भी शामिल रहे…!

