रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।छाल थाना क्षेत्र के कुकरी-चोली जंगल में जुए का कथित अड्डा, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल…छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरी-चोली जंगल में लंबे समय से कथित रूप से पैसे के दांव पर खेले जाने वाले जुए ‘खुड़खुड़िया’ का खेल संचालित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार खेल जंगल के मैदानी हिस्से में त्रिपाल बिछाकर बेहद योजनाबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है। हैरानी की बात यह बताई जा रही है कि इतने लंबे समय से गतिविधि जारी रहने के बावजूद छाल पुलिस किसी भी तरह के जुए की मौजूदगी से इनकार करती रही है,और आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।बाहर से जुट रहे सैकड़ों जुआरी, सुविधाओं और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था!

सूत्रों का दावा है कि इस कथित जुए के अड्डे पर रायगढ़ जिले सहित शक्ति, कोरबा, सारंगढ़, पत्थलगांव और पड़ोसी राज्य उड़ीसा से भी बड़ी संख्या में जुआरी पहुंच रहे हैं।बताया जा रहा है कि 52 पत्तों के ताश के खेल के जरिए लाखों रुपये के दांव लगाए जाते हैं, जहां कोई मालामाल होता है तो कोई पूरी तरह कंगाल।

खबरों के मुताबिक, जुआरियों के लिए खाने-पीने, सिगरेट और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है,ताकि वे लंबे समय तक वहां टिके रहें।
इसके अलावा कथित तौर पर मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और जंगल के रास्तों पर दर्जनों बाउंसर तैनात किए जाते हैं, ताकि पुलिस या बाहरी लोगों की भनक पहले ही लग सके।

पुलिस संरक्षण के आरोप, कई थाना क्षेत्रों से जुड़े बताए जा रहे रैकेट के तार
स्थानीय लोगों और सूत्रों द्वारा यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि इस जुआ के खिलाड़ी पुलिस से सेटिंग की बात करते हैं,जुए के इस नेटवर्क में रायगढ़,छाल,घरघोड़ा और पूंजीपथरा क्षेत्र के जुआरियों का जमावड़ा होने की बात कह रहे है!

बताया जा रहा है कि एंट्री फीस के नाम पर आयोजनकर्ताओं को भारी मुनाफा हो रहा है, जबकि कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है?






























