रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279~50350
रायगढ़।जिले में छात्र संगठनों के साथ भेदभाव और कार्यक्रमों पर रोक को लेकर सियासी और छात्र माहौल गरमाता जा रहा है। छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरोध में एनएसयूआई रायगढ़ जिला इकाई ने होली के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।
संगठन का कहना है कि अब छात्र अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।
एनएसयूआई के कार्यक्रमों पर रोक, प्रशासन पर पक्षपात का आरोप,एनएसयूआई रायगढ़ ने आरोप लगाया है कि बीते दिनों संगठन के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को प्रशासनिक दबाव में जबरन बंद करवाया गया। इनमें नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित फेयरवेल पार्टी और डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित फ्री होली (प्री-होली) कार्यक्रम शामिल हैं।
संगठन का कहना है कि सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करने के बावजूद कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी गई या बीच में ही रुकवा दिया गया, जबकि अन्य छात्र संगठनों को बिना किसी बाधा के अपने कार्यक्रम आयोजित करने की खुली छूट दी गई। एनएसयूआई ने इसे भाजपा के दबाव में की गई पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताया है।
आंदोलन की मांगें: छात्रों के अधिकार, समान व्यवहार और जांच
एनएसयूआई ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा, लेकिन जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं,छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए,सभी छात्र संगठनों के साथ समान और निष्पक्ष व्यवहार किया जाए
कॉलेज परिसरों में सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की अनुमति बिना भेदभाव के दी जाए!
प्रशासन द्वारा की गई पक्षपातपूर्ण कार्रवाइयों की निष्पक्ष जांच कराई जाए
दबाव बनाकर कार्यक्रम बंद करवाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए
जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन का बयान: अब चुप नहीं बैठेंगे छात्र
एनएसयूआई रायगढ़ जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने कहा कि,
“जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मिलकर एनएसयूआई को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने अब तक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी, लेकिन अब छात्र चुप नहीं बैठेंगे। होली के बाद रायगढ़ के हर कॉलेज के छात्र इस आंदोलन में शामिल होंगे। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन जारी रहेगा।”
आंदोलन को लेकर छात्रों से अपील, उग्र रूप लेने की चेतावनी
एनएसयूआई रायगढ़ ने जिले के सभी छात्रों, युवाओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही भेदभावपूर्ण रवैया नहीं छोड़ा, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। आंदोलन की रणनीति और तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
जय हिन्द! जय एनएसयूआई!
