रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
नीलामी हो चुकी, लेकिन अनुमति अब तक नहीं! फिर किसके इशारे पर 10 दिनों से चल रहा था रेत का खेल?

रायगढ़/छाल। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर शिकंजा कसते हुए खनिज विभाग ने तड़के सुबह बड़ी कार्रवाई की है। छाल तहसील अंतर्गत पुसल्दा रेत घाट में दबिश देकर विभागीय टीम ने एक चेन माउंटेन मशीन (पीसी मशीन) को जब्त किया है। सूत्रों के मुताबिक जब्त मशीन तरुण सोनी की बताई जा रही है?

मिली जानकारी के मुताबिक पुसल्दा रेत घाट की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक संबंधित घाट को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद घाट से रेत उत्खनन किए जाने की शिकायत सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार पिछले करीब 10 दिनों से यहां कथित तौर पर रेत की तस्करी का खेल चल रहा था।

इसी सूचना के आधार पर खनिज विभाग ने सुबह-सुबह मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही पीसी मशीन को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।अब उठ रहे हैं कई बड़े सवाल,प्रशासनिक स्वीकृति के बिना घाट पर उत्खनन किसके इशारे पर हो रहा था?

करीब 10 दिनों से कथित रूप से चल रहे रेत उत्खनन की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को क्यों नहीं मिली?

नीलामी के बाद स्वीकृति मिलने से पहले मशीन घाट तक कैसे पहुंची?
इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं?
इसी बीच खनिज विभाग की टीम ने तड़के सुबह पुसल्दा घाट पहुंचकर कार्रवाई की और मौके पर मौजूद चेन माउंटेन मशीन को जब्त कर लिया। विभाग की इस कार्रवाई से रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। अब इस कार्रवाई के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि विभाग पूरे मामले की गहराई से जांच करेगा और यह पता लगाएगा कि बिना प्रशासनिक स्वीकृति के उत्खनन किसके निर्देश पर किया जा रहा था।
खनिज विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच में किन लोगों की भूमिका सामने आती है और अवैध उत्खनन के मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
फिलहाल पीसी मशीन की जब्ती ने पुसल्दा घाट में चल रही गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
