रायगढ़।मार्च को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाती है। यह दिन महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। यत्र नार्यस्तु पूज्यते रमंते तत्र देवता शास्त्रों में भी कहा गया है यह बड़ी बात नारियों के लिए अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है सम्मान होता है वहाँ देवता निवास करते हैं, आज की महिलाएं केवल घर की जिम्मेदारियां ही नहीं निभा रहीं, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान भी बना रही हैं।
समाज में बदलाव की यह तस्वीर आज गांव-शहर हर जगह दिखाई दे रही है। महिलाएं शिक्षा, पत्रकारिता, प्रशासन, व्यापार और राजनीति जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं। आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर वे यह साबित कर रही हैं कि अगर अवसर मिले तो महिलाएं किसी भी चुनौती को अवसर में बदल सकती हैं।
महिला सशक्तिकरण की यह भावना केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों में भी महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। शिक्षा, डिजिटल माध्यम और सामाजिक जागरूकता के कारण महिलाओं में आत्मविश्वास तेजी से बढ़ रहा है।
आज की महिला अपने अधिकारों के प्रति सजग है और समाज के विकास में बराबरी की भागीदारी निभा रही है। यह बदलाव केवल महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए सकारात्मक संकेत है।
महिला दिवस का संदेश यही है कि
“जब महिलाएं मजबूत होती हैं, तो परिवार, समाज और देश भी मजबूत बनता है।”इस अवसर पर समाज की सभी महिलाओं को सम्मान देते हुए उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है।
*महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 🌸💐
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जब महिलाएं संभालती हैं नेतृत्व की कमान, समाज की दिशा ही बदल जाती है-✍️आरती वैष्णव
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment
