Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टिपाखोल डैम बचाने सड़क पर उतरे नागरिक, खनन कंपनी पर कार्रवाई की मांग

    March 9, 2026

    क्राइम मीटिंग के चंद घंटों बाद”कबाड़ के काले कारोबार पर SSP शशि मोहन सिंह का शिकंजा~इतने करोड़ की संपत्ति समेत 7 वाहन पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा!!

    March 9, 2026

    मां के संघर्ष को मिला सलाम: 36 साल की मेहनत से बेटियों को दिलाई ऊंची शिक्षा, सोना भट्ट का सम्मान

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»टिपाखोल डैम बचाने सड़क पर उतरे नागरिक, खनन कंपनी पर कार्रवाई की मांग
    Blog

    टिपाखोल डैम बचाने सड़क पर उतरे नागरिक, खनन कंपनी पर कार्रवाई की मांग

    Santosh KumarBy Santosh KumarMarch 9, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़।शहर के जलस्तर और सिंचाई के प्रमुख स्रोत माने जाने वाले टिपाखोल डैम को बचाने की मांग को लेकर सोमवार को नागरिकों ने जलाशय स्थल पर धरना दिया। “रायगढ़ बचाओ–लड़ेंगे रायगढ़” अभियान से जुड़े लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए खनन गतिविधियों पर रोक लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
    धरना दे रहे नागरिकों का आरोप है कि डैम के पास क्वार्टजाइट खनन करने वाली यांगेटी इंटरप्राइजेज द्वारा बेतरतीब उत्खनन किया जा रहा है, जिससे जलाशय के डुबान क्षेत्र और बंड को नुकसान पहुंच रहा है। आंदोलनकारियों का कहना है कि इस मामले में पहले भी जिला प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
    सिंचाई क्षेत्र घटकर रह गया लगभग 200 हेक्टेयर
    आंदोलनकारियों ने बताया कि जब वर्ष 1975 में टिपाखोल डैम का निर्माण हुआ था, तब इससे लगभग 689 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी। लगातार खनन और अनियमित गतिविधियों के कारण अब यह क्षेत्र घटकर लगभग 200 हेक्टेयर रह गया है। उनका कहना है कि डैम से आसपास के क्षेत्रों का भूजल स्तर भी बना रहता था, जो अब प्रभावित हो रहा है।
    विधानसभा में उठ चुका है मामला
    धरना दे रहे लोगों का कहना है कि वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र में भी इस मामले को उठाया गया था। तब संबंधित विभागों ने डैम को बचाने के लिए ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर एक समिति भी बनाई गई थी, जिसमें राजस्व, वन, सिंचाई, पर्यावरण और खनिज विभाग के अधिकारियों को जांच कर अभिमत देने के लिए कहा गया था।
    जांच रिपोर्ट छुपाने का आरोप
    आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि समिति की जांच रिपोर्ट लगभग छह माह बाद भी सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने जिला खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी पर रिपोर्ट को दबाने और लीजधारक कंपनी को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।
    राज्यपाल से मिलने की चेतावनी
    धरना देने वाले नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे रायपुर जाकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।
    धरना प्रदर्शन में विनय शुक्ला, वासुदेव शर्मा, शेख कलीमुल्ला, ऋषभ मिश्रा, अभिषेक चौहान, डी.डी. शुभंकर, नीलकंठ साहू, संतोष यादव, शिवम कच्छवाहा, आरिफ रजा, सुरेश साहू, मानवेंद्र साहू, दुष्यंत साहू, तिजेश जायसवाल, ईनाम सिद्दीकी, गगन निषाद, राहुल यादव, अक्षत खेडुलकर और अनिल अग्रवाल सहित कई नागरिक मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    मां के संघर्ष को मिला सलाम: 36 साल की मेहनत से बेटियों को दिलाई ऊंची शिक्षा, सोना भट्ट का सम्मान

    March 7, 2026

    जब महिलाएं संभालती हैं नेतृत्व की कमान, समाज की दिशा ही बदल जाती है-✍️आरती वैष्णव

    March 7, 2026

    फर्जी पुलिस बनकर लूट! बुजुर्ग महिला की सोने की माला झपटने वाले दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार!!

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,544 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,304 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,219 Views
    Don't Miss

    टिपाखोल डैम बचाने सड़क पर उतरे नागरिक, खनन कंपनी पर कार्रवाई की मांग

    By Santosh KumarMarch 9, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।शहर के जलस्तर और…

    क्राइम मीटिंग के चंद घंटों बाद”कबाड़ के काले कारोबार पर SSP शशि मोहन सिंह का शिकंजा~इतने करोड़ की संपत्ति समेत 7 वाहन पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा!!

    March 9, 2026

    मां के संघर्ष को मिला सलाम: 36 साल की मेहनत से बेटियों को दिलाई ऊंची शिक्षा, सोना भट्ट का सम्मान

    March 7, 2026

    जब महिलाएं संभालती हैं नेतृत्व की कमान, समाज की दिशा ही बदल जाती है-✍️आरती वैष्णव

    March 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,544 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,304 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,219 Views
    Categories
    • Blog (560)
    • आस्था (23)
    • खरसिया (41)
    • घरघोड़ा (17)
    • छत्तीसगढ़ (978)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (12)
    • राजनीति (64)
    • रायगढ़ (190)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.