Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सूखा नशा और अफीम की खेती के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, 12 मार्च को रायगढ़ में भाजपा कार्यालय घेराव!

    March 11, 2026

    27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्री राम शोभा यात्रा,सर्व हिंदू समाज की बैठक में बनी रूपरेखा!!

    March 11, 2026

    CCTV में कैद मोबाइल शॉप के चोर:16 iPhone और नकदी गायब, SSP शशि मोहन सिंह ने जांच तेज करने के निर्देश~क्या कहते हैं~कप्तान

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»सूखा नशा और अफीम की खेती के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, 12 मार्च को रायगढ़ में भाजपा कार्यालय घेराव!
    Blog

    सूखा नशा और अफीम की खेती के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, 12 मार्च को रायगढ़ में भाजपा कार्यालय घेराव!

    Santosh KumarBy Santosh KumarMarch 11, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़। प्रदेश में तेजी से फैल रहे सूखा नशा और अफीम की खेती के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में 12 मार्च 2026 को रायगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही उसी दिन कांग्रेस भवन में संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की जाएगी।
    जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी और शहर अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। घेराव कार्यक्रम दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय के सामने किया जाएगा, जिसमें जिले भर से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में सूखा नशा और अफीम की खेती को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले दुर्ग जिले और अब बलरामपुर जिले में अफीम की खेती का खुलासा होने से यह साफ संकेत मिलता है कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश को अफीम की खेती का गढ़ बनाने की दिशा में ले जा रही है। इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रायगढ़ में यह घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि घेराव कार्यक्रम के बाद उसी दिन दोपहर 3 बजे रायगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक चंद्रदेव राय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर की कमेटियों के गठन तथा बीएलए नियुक्ति को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति भी तय की जाएगी।

    जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) ने सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चा संगठनों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही यह आंदोलन प्रभावी और सफल होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्री राम शोभा यात्रा,सर्व हिंदू समाज की बैठक में बनी रूपरेखा!!

    March 11, 2026

    CCTV में कैद मोबाइल शॉप के चोर:16 iPhone और नकदी गायब, SSP शशि मोहन सिंह ने जांच तेज करने के निर्देश~क्या कहते हैं~कप्तान

    March 11, 2026

    रायगढ़ का बेटा बना युवाओं की प्रेरणा, यूपीएससी में सफलता पर SSP,ASP,DSP, CSP,अधिकारियों ने पहुंचकर किया सम्मान!!

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,545 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,307 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,221 Views
    Don't Miss

    सूखा नशा और अफीम की खेती के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, 12 मार्च को रायगढ़ में भाजपा कार्यालय घेराव!

    By Santosh KumarMarch 11, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़। प्रदेश में तेजी…

    27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्री राम शोभा यात्रा,सर्व हिंदू समाज की बैठक में बनी रूपरेखा!!

    March 11, 2026

    CCTV में कैद मोबाइल शॉप के चोर:16 iPhone और नकदी गायब, SSP शशि मोहन सिंह ने जांच तेज करने के निर्देश~क्या कहते हैं~कप्तान

    March 11, 2026

    रायगढ़ का बेटा बना युवाओं की प्रेरणा, यूपीएससी में सफलता पर SSP,ASP,DSP, CSP,अधिकारियों ने पहुंचकर किया सम्मान!!

    March 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,545 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,307 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,221 Views
    Categories
    • Blog (565)
    • आस्था (23)
    • खरसिया (41)
    • घरघोड़ा (17)
    • छत्तीसगढ़ (980)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (12)
    • राजनीति (64)
    • रायगढ़ (190)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.