रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पूंजीपथरा, पुसौर और कोतरारोड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पिछले 48 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन ट्रकों से करीब 75 टन लोहे का स्क्रैप जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक जब्त किए गए स्क्रैप की अनुमानित कीमत करीब 23.69 लाख रुपये है, जबकि जब्त वाहनों की कीमत लगभग 37 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह कुल 60.69 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पूंजीपथरा पुलिस ने 31 टन स्क्रैप से भरा ट्रक पकड़ा
थाना पूंजीपथरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 15 मार्च को गेरवानी चौक में 18 चक्का ट्रक (CG13AZ7090) को रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रक में करीब 31 टन लोहे का एंगल, छड़ और मशीनरी पार्ट्स का स्क्रैप मिला, जिसकी कीमत लगभग 10.30 लाख रुपये आंकी गई।

वाहन चालक नितीश कुमार (25 वर्ष) निवासी आरा, बिहार के कब्जे से स्क्रैप जब्त कर उसके खिलाफ धारा 35(क)(ड) BNSS / 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई, साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
पुसौर पुलिस की सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई!!

थाना पुसौर पुलिस ने सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए सरिया से पुसौर की ओर आ रहे ट्रक (OD-09-N-9105) को रोककर जांच की। ट्रक में 25.620 टन लोहे का कबाड़ मिला।ट्रक चालक विजेन्द्र लाहुर (50 वर्ष) निवासी अमरोहा (उत्तर प्रदेश) कबाड़ परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने 7.68 लाख रुपये कीमत का स्क्रैप और करीब 15 लाख रुपये कीमत का ट्रक जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।
कोतरारोड़ पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा ट्रक
इसी क्रम में थाना कोतरारोड़ पुलिस ने रात्री गश्त के दौरान कोसमनारा तिराहा में नाकेबंदी कर 12 चक्का ट्रक (CG13 LA 5899) को रोका। जांच में ट्रक में करीब 19 टन लोहे का स्क्रैप पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 5.70 लाख रुपये आंकी गई।चालक मनोज यादव (40 वर्ष) निवासी सारण, बिहार स्क्रैप से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने स्क्रैप और ट्रक जब्त कर उसके खिलाफ धारा 35(क)(ड) BNSS / 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की।

एसएसपी का सख्त संदेश
इस कार्रवाई को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध कबाड़ परिवहन और चोरी के माल की खरीदी-फरोख्त पर पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
