Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अपडेट न्यूज़:💣 “मिशन बैंक लूट” हुआ फ्लॉप—रायगढ़ पुलिस की सटीक टाइमिंग से बदमाशों का खेल खत्म…SSP ने टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है!!

    March 17, 2026

    ट्रेन की चपेट में आए आरक्षक की दर्दनाक मौत, रहस्य गहराया
    सुबह हॉफ पैंट-टीशर्ट में निकला था, घर से, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश…देखिए वीडियो

    March 17, 2026

    वेतन नहीं तो काम नहीं! अदाणी पावर प्लांट के गेट पर मजदूरों का हंगामा, प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी!!

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»अपडेट न्यूज़:💣 “मिशन बैंक लूट” हुआ फ्लॉप—रायगढ़ पुलिस की सटीक टाइमिंग से बदमाशों का खेल खत्म…SSP ने टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है!!
    Blog

    अपडेट न्यूज़:💣 “मिशन बैंक लूट” हुआ फ्लॉप—रायगढ़ पुलिस की सटीक टाइमिंग से बदमाशों का खेल खत्म…SSP ने टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarMarch 17, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़।जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी बैंक डकैती की वारदात होने से पहले ही टल गई।देर रात रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान,पुलिसकर्मियों की सजगता ने बदमाशों की पूरी साजिश पर पानी फेर दिया।
    जानकारी के अनुसार, जूटमिल थाना पुलिस की टीम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रतिदिन की तरह क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक परमानंद पटेल और समीर बेक अपने निजी वाहन से कोड़ातराई क्षेत्र की ओर जा रहे थे।

    जब वे पटेलपाली स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे, तो बैंक के बाहर खड़ी एक संदिग्ध चार पहिया वाहन और परिसर में असामान्य स्थिति देखकर उन्हें शक हुआ।बैंक की लाइट बंद होने और वाहन की संदिग्ध मौजूदगी को देखते हुए दोनों आरक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों को देखते ही वाहन चालक ने गाड़ी स्टार्ट कर दी। इसी दौरान बैंक के अंदर से एक व्यक्ति भागते हुए बाहर आया और तेजी से वाहन में बैठकर अपने साथी के साथ शहर की ओर फरार हो गया।

    स्थिति को गंभीर मानते हुए दोनों आरक्षकों ने तत्काल जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह और पेट्रोलिंग में लगे प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रात्रि गश्त अधिकारी डीएसपी सुशांतो बनर्जी, उप निरीक्षक संजय नाग और अन्य थानों का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई।

    प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि अज्ञात आरोपियों ने बैंक का चैनल गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। बदमाशों ने बैंक के दो डीवीआर निकाल लिए और बाहरी सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही बैंक के चेस्ट और लॉकर से लगी दीवार को तोड़ने का प्रयास भी किया गया, जिससे स्पष्ट है कि आरोपी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

    हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समय पर पहुंचने के कारण आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके से भागने को मजबूर हो गए।
    इस पूरे घटनाक्रम में जूटमिल पुलिस की सतर्कता, सूझबूझ और तेज रिस्पॉन्स के चलते एक बड़ी बैंक डकैती होने से पहले ही विफल कर दी गई। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।


    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जूटमिल थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    वेतन नहीं तो काम नहीं! अदाणी पावर प्लांट के गेट पर मजदूरों का हंगामा, प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी!!

    March 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित IPS संतोष सिंह की केंद्र में एंट्री, CISF में मिली DIG की पोस्टिंग

    March 16, 2026

    रायगढ़ में कबाड़ माफियाओं की कमर तोड़ी…SSP शशि मोहन सिंह ने”तीन थानेदारों ने 75 टन अवैध स्क्रैप और 3 ट्रक किए जब्त!!

    March 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,555 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,318 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,239 Views
    Don't Miss

    अपडेट न्यूज़:💣 “मिशन बैंक लूट” हुआ फ्लॉप—रायगढ़ पुलिस की सटीक टाइमिंग से बदमाशों का खेल खत्म…SSP ने टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है!!

    By Santosh KumarMarch 17, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।जिले के जूटमिल…

    ट्रेन की चपेट में आए आरक्षक की दर्दनाक मौत, रहस्य गहराया
    सुबह हॉफ पैंट-टीशर्ट में निकला था, घर से, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश…देखिए वीडियो

    March 17, 2026

    वेतन नहीं तो काम नहीं! अदाणी पावर प्लांट के गेट पर मजदूरों का हंगामा, प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी!!

    March 17, 2026

    💥बड़ी खबर💥रायगढ़ में चोरों की रात हुई खराब…SSP शशि मोहन सिंह की सख्त गश्त से PNB लॉकर तोड़ने आए बदमाश भागे!!

    March 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,555 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,318 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,239 Views
    Categories
    • Blog (573)
    • आस्था (23)
    • खरसिया (41)
    • घरघोड़ा (17)
    • छत्तीसगढ़ (987)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (12)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.