रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाघाट गांव में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल को जब्त कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आमाघाट निवासी एक ग्रामीण का खेत तरबूज, ककड़ी और सब्जी की खेती के नाम पर लिया गया था। लेकिन मौके पर जांच के दौरान खेत में अफीम की खेती होती पाई गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक आरोपी मार्शल सांगा को हिरासत में लिया है, जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
फिलहाल पुलिस ने अफीम की फसल को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस की टीम पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।