रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
उपलब्धियों से भरे कार्यकाल पर जताया भरोसा, राजेश सिंघानिया सचिव और प्रमोद अग्रवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त

रायगढ़।अग्र समाज की प्रतिष्ठित और देशभर में ख्याति प्राप्त संस्था श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट में एक बार फिर नेतृत्व को लेकर अहम फैसला लिया गया है। ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से सुशील मित्तल को पुनः अध्यक्ष, राजेश सिंघानिया को सचिव एवं प्रमोद (डी.पी.एस.) अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मित्तल के पिछले कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों और विकास को देखते हुए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस निर्णय से अग्र समाज में उत्साह का माहौल है।

देशभर में पहचान बना चुका है अग्रोहा धाम
रायगढ़ स्थित अग्रोहा धाम आज अग्र समाज की एक पहचान बन चुका है, जिसकी चर्चा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में होती है। करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और शहरवासियों को किफायती दर पर

उच्चस्तरीय सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
यहां की उत्कृष्ट व्यवस्था और सुविधाओं के कारण रायगढ़ सहित पड़ोसी राज्य उड़ीसा से भी बड़ी संख्या में लोग वैवाहिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए इस स्थल को प्राथमिकता देते हैं।
इस भव्य भवन का लोकार्पण वर्ष 2023 में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के करकमलों से किया गया था, जो इस परियोजना की प्रतिष्ठा को दर्शाता है।
31 ट्रस्टों के सामूहिक प्रयास से हुआ निर्माण
श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन अग्र समाज के 31 ट्रस्टों के संयुक्त प्रयास से हुआ था। इसके प्रथम संस्थापक अध्यक्ष राकेश अग्रवाल (ए.आर. ग्रुप) और सचिव सुशील मित्तल थे।
बाद में मित्तल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में न केवल अग्रोहा धाम का सफल संचालन हुआ, बल्कि इसके विस्तार की दिशा में भी ठोस कदम उठाए गए।
नई कार्यकारिणी (2026) में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को स्थान दिया गया है:
अध्यक्ष: सुशील मित्तल
सचिव: राजेश सिंघानिया
कोषाध्यक्ष: प्रमोद अग्रवाल (डी.पी.एस.)
उपाध्यक्ष: नानक बंसल, कमल जिंदल, दीपक डोरा
संरक्षक मंडल में शामिल:
राधेश्याम अग्रवाल (लेन्ध्रा), बजरंग अग्रवाल (बीके), मोहनलाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल (ए.आर.), संजय अग्रवाल (एन.आर.)
दूसरे चरण के विस्तार कार्य की तैयारी तेज
अध्यक्ष सुशील मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में फैले अग्रोहा धाम में पहले चरण के तहत 83 सर्वसुविधायुक्त कमरे, भव्य बैंक्विट हॉल, विशाल लॉन और डोरमेट्री का निर्माण कराया जा चुका है।
अब दूसरे चरण के तहत करीब 20,000 वर्गफुट में एक और अत्याधुनिक बैंक्विट हॉल तथा 29 नए कमरों का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती मांग और लोगों की रुचि को देखते हुए यह विस्तार जरूरी हो गया है।
समाज सेवा के उद्देश्य से संचालित संस्था
सुशील मित्तल ने कहा कि श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि समाज सेवा है। कम खर्च में बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना ट्रस्ट की प्राथमिकता रही है।

शउन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में जरूरत के अनुसार और भी विकास कार्य किए जाएंगे, ताकि यह परिसर हर वर्ग के लोगों के लिए और अधिक उपयोगी बन सके।
अग्र समाज के सामूहिक सहयोग और मजबूत नेतृत्व के चलते श्री अग्रोहा धाम ट्रस्ट लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही अब लोगों को आगामी विस्तार कार्यों से और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद है।
