रायगढ़। शहर के सिंधी समाज की सम्मानित एवं धर्मपरायण महिला श्रीमती ज्योति बाई पंजाबी का आज निधन हो गया। उनके देहावसान की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों एवं समाजजनों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। वे अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं धार्मिक प्रवृत्ति के लिए जानी जाती थीं।
स्वर्गीय श्रीमती ज्योति बाई पंजाबी, योगेश मेडिकल रायगढ़ के संचालक स्वर्गीय पीताम्बर पंजाबी जी की धर्मपत्नी थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में परिवार के साथ-साथ समाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे भरत पंजाबी, हरेश पंजाबी एवं योगेश पंजाबी की पूज्यनीय माताजी थीं।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 1 अप्रैल 2026, बुधवार को शाम 4 बजे उनके निवास कच्ची खोली, सिंधी कॉलोनी, रायगढ़ से पंजरी प्लांट मुक्ति धाम के लिए निकलेगी, जहां विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन से पंजाबी परिवार सहित पूरे समाज में शोक की लहर है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
🕉️ शांति 🕉️
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
शोक समाचार: शहर की श्रद्धेय ज्योति बाई पंजाबी का निधन, आज शाम निकलेगी अंतिम यात्रा
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment
