Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एयरगन से दो राउंड फायरिंग कर फरार आरोपी ग्वालियर से हिरासत में~जल्द खुलासा~क्या था पूरा मामला!

    September 1, 2026

    💥..बड़ी खबर..💥PA के घर पहुंची ED की टीम, अहम दस्तावेजों को खंगालने में जुटे अधिकारी!

    September 1, 2026

    पूज्य सखी चालीहा साहिब के पावन उपलक्ष्य में अखण्ड धुनी साहिब, सत्संग एवं भंडारे का आयोजन!

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»एयरगन से दो राउंड फायरिंग कर फरार आरोपी ग्वालियर से हिरासत में~जल्द खुलासा~क्या था पूरा मामला!
    छत्तीसगढ़

    एयरगन से दो राउंड फायरिंग कर फरार आरोपी ग्वालियर से हिरासत में~जल्द खुलासा~क्या था पूरा मामला!

    Santosh KumarBy Santosh KumarSeptember 1, 202615 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    कोतरा रोड में मामूली विवाद के बाद खुशहाल अग्रवाल पर किया था फायर, घटना के बाद गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ था फरार
    रायगढ़, 31 अगस्त 2026। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोतरा रोड में कुछ दिनों पहले हुई एयरगन फायरिंग की घटना में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुशहाल अग्रवाल पर एयरगन पिस्टल से दो राउंड फायरिंग कर फरार हुए आरोपी हर्षवर्धन सिंह गोतरा को पुलिस टीम ने ग्वालियर से हिरासत में लिया है।

    बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को साथ लेकर फरार हो गया था। रायगढ़ पुलिस की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से आरोपी की लोकेशन का पता लगाते हुए पुलिस टीम आखिरकार ग्वालियर तक पहुंची और उसे हिरासत में लेने में सफलता हासिल की।
    आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा कर सकती है।

    क्या था पूरा मामला…
    जानकारी के अनुसार, कोतरा रोड क्षेत्र में रिलायंस मार्ट के सामने सड़क पर पानी के छींटे पड़ने की मामूली बात को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया था। मामूली कहासुनी देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई।रामबाग कोतरा रोड निवासी खुशहाल अग्रवाल पिता अरुण अग्रवाल, उम्र 26 वर्ष ने थाना कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खुशहाल ने पुलिस को बताया कि वह कोतरा रोड क्षेत्र में पोहेवाला कैफे संचालित करता है।
    घटना 29 अगस्त की रात करीब 8:45 बजे की बताई जा रही है। खुशहाल अग्रवाल अपने घर से पैदल कोल्ड ड्रिंक लेने निकला था।

    इसी दौरान रिलायंस मार्ट के सामने मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BC 6711 से जा रहे व्यक्ति द्वारा सड़क का पानी उसके ऊपर उछल गया।
    इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
    सिर पर निशाना लगाकर किए दो फायर प्रार्थी के अनुसार, विवाद के बाद मोटरसाइकिल चालक वापस आया और गाली-गलौज करते हुए उससे विवाद करने लगा। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

    आरोप है कि आरोपी ने अपने पास रखे पिस्टलनुमा हथियार को निकालकर खुशहाल अग्रवाल के सिर की ओर निशाना साधते हुए दो बार फायर किया। खुशहाल तत्काल नीचे बैठ गया, जिसके कारण वह फायर की चपेट में आने से बच गया।
    घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर वहां से फरार हो गया था।
    आर्म्स एक्सपर्ट की जांच में हथियार निकला एयरगन पिस्टल
    घटना के बाद पुलिस ने मौके से बरामद पिस्टलनुमा हथियार को जांच के लिए आर्म्स एक्सपर्ट के पास भेजा था। परीक्षण में हथियार के एयरगन पिस्टल होने की पुष्टि हुई।

    बताया गया कि इस तरह की एयरगन में सामान्य गोली के बजाय छर्रों का उपयोग किया जाता है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के हथियार का इस्तेमाल किसी व्यक्ति को डराने-धमकाने अथवा आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    मोटरसाइकिल के आधार पर हुई आरोपी की पहचान
    घटनास्थल पर छोड़ी गई मोटरसाइकिल, उसके दस्तावेजों और गवाहों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान हर्षवर्धन सिंह गोतरा पिता सुरेंद्र मोहन सिंह, उम्र 44 वर्ष, निवासी जालंधर, पंजाब तथा वर्तमान पता ग्राम तेंदूडिपा, कलमी, रायगढ़ के रूप में की थी।
    घटना के बाद आरोपी लगातार फरार था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

    आखिरकार आरोपी के ग्वालियर में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।

    एसएसपी के मार्गदर्शन में पुलिस को मिली सफलता
    एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में लगातार सक्रिय थी। पुलिस अब हिरासत में लिए गए आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।
    पूछताछ के बाद फायरिंग की वास्तविक वजह, आरोपी के फरार होने के दौरान उसकी गतिविधियों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।
    बहरहाल, कोतरा रोड में मामूली विवाद के बाद हुई इस सनसनीखेज फायरिंग की घटना में आरोपी के ग्वालियर से हिरासत में आने के बाद रायगढ़ पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरे मामले का विस्तृत खुलासा कर सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    पूज्य सखी चालीहा साहिब के पावन उपलक्ष्य में अखण्ड धुनी साहिब, सत्संग एवं भंडारे का आयोजन!

    August 27, 2026

    💥..ब्रेकिंग न्यूज न्यूज मिर्ची..💥ढिमरापुर की वृंदावन कॉलोनी में 10 लाख की बड़ी चोरी, परिवार के बाहर जाते ही अज्ञात चोर ने घर को बनाया निशाना!!

    August 25, 2026

    📲जिस मोबाइल के मिलने की छोड़ दी थी उम्मीद,राखी से पहले SSP शशि मोहन सिंह ने 150 परिवारों को दिया खुशियों का तोहफा!!

    August 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,285 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,600 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,410 Views
    Don't Miss

    एयरगन से दो राउंड फायरिंग कर फरार आरोपी ग्वालियर से हिरासत में~जल्द खुलासा~क्या था पूरा मामला!

    By Santosh KumarSeptember 1, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 कोतरा रोड में…

    💥..बड़ी खबर..💥PA के घर पहुंची ED की टीम, अहम दस्तावेजों को खंगालने में जुटे अधिकारी!

    September 1, 2026

    पूज्य सखी चालीहा साहिब के पावन उपलक्ष्य में अखण्ड धुनी साहिब, सत्संग एवं भंडारे का आयोजन!

    August 27, 2026

    💥..ब्रेकिंग न्यूज न्यूज मिर्ची..💥ढिमरापुर की वृंदावन कॉलोनी में 10 लाख की बड़ी चोरी, परिवार के बाहर जाते ही अज्ञात चोर ने घर को बनाया निशाना!!

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,285 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,600 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,410 Views
    Categories
    • Blog (657)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,080)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.