रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रुपाली जग्गा की लाइव सिंगिंग और DJ सोनल का डिस्को डांडिया, होटल श्रेष्ठा में सजेगी मनोरंजन की शानदार शाम
बॉलीवुड गायिका रुपाली जग्गा की लाइव प्रस्तुति और मुंबई की DJ सोनल का डिस्को डांडिया रहेगा आकर्षण; लकी ड्रॉ में इलेक्ट्रिक स्कूटर व डायमंड रिंग जीतने का मौका
रायगढ़।शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रायगढ़ में गरबा, डांडिया और संगीत से सजी एक यादगार शाम का आयोजन होने जा रहा है। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा 19 अक्टूबर को होटल श्रेष्ठा में ‘रॉयल गरबा 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में पारंपरिक भारतीय संस्कृति, बॉलीवुड संगीत, आकर्षक प्रतियोगिताओं और पारिवारिक मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए क्लब के सदस्य जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

बॉलीवुड गायिका रुपाली जग्गा बिखेरेंगी सुरों का जादू
‘रॉयल गरबा 2026’ में संगीत और मनोरंजन का विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका रुपाली जग्गा अपनी शानदार गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। वहीं मुंबई की DJ सोनल अपनी धमाकेदार डिस्को डांडिया प्रस्तुति से आयोजन में ऊर्जा और उत्साह का संचार करेंगी।
दास साउंड की संगीत व्यवस्था और एंकर शिवम का मंच संचालन कार्यक्रम को और आकर्षक बनाएगा। गरबा की पारंपरिक धुनों, डांडिया के रंगों और आधुनिक संगीत का यह संगम शहरवासियों को उत्सव के माहौल में सराबोर करने के लिए तैयार है।प्रोग्राम डायरेक्टर सुशील रामदास अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन आशीष महमिया, क्लब अध्यक्ष संतोष अग्रवाल और क्लब सचिव अंकित कलानोरिया ने बताया कि आयोजन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

शलकी ड्रॉ में इलेक्ट्रिक स्कूटर और डायमंड रिंग
इस बार ‘रॉयल गरबा 2026’ में मनोरंजन के साथ पुरस्कारों का रोमांच भी प्रतिभागियों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजकों के अनुसार, लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में इलेक्ट्रिक स्कूटर और द्वितीय पुरस्कार के रूप में डायमंड रिंग रखी गई है।

शइसके अलावा विभिन्न गरबा और डांडिया प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। संगीत, नृत्य और पुरस्कारों से सजी इस शाम को लेकर आयोजन समिति को शहरवासियों की अच्छी भागीदारी की उम्मीद है।
डांडिया किंग-क्वीन से रॉयल कपल तक होंगी प्रतियोगिताएं
आयोजन में बच्चों, युवाओं और बड़ों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में प्रतियोगिताएं रखी गई हैं।

ग्रुप प्रतियोगिताओं में बेस्ट रॉयल ग्रुप प्रथम, बेस्ट रॉयल ग्रुप द्वितीय, बेस्ट रॉयल थीम और बेस्ट ड्रेसअप जैसे खिताब दिए जाएंगे।
वहीं सोलो प्रतियोगिताओं में रॉयल डांडिया किंग, रॉयल डांडिया क्वीन, रॉयल एनर्जेटिक किंग और रॉयल एनर्जेटिक क्वीन के खिताब के लिए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही रॉयल कपल और 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए बेस्ट रॉयल किड्स प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी नृत्य कला, पारंपरिक वेशभूषा, ऊर्जा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
प्रतिष्ठित जूरी सदस्य करेंगे प्रतिभागियों का मूल्यांकन
प्रतियोगिताओं को रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इनमें फर्स्ट लेडी आरआईडी 3261 रोटेरियन हरपाल रूपरा, रोटेरियन नेहा जैन (रायपुर कॉस्मो डिवास), रोटेरियन शीतल गोयल (रायपुर क्वीन), रोटेरियन प्रियंका गुप्ता (रायपुर एलिगेंस), रोटेरियन अनीता अग्रवाल (रायपुर क्वीन) और रुचि मग्गू (फाउंडर, अजरा एग्जीबिटीज) शामिल हैं।
जूरी सदस्य प्रतिभागियों की प्रस्तुति, पारंपरिक परिधान, नृत्य कौशल, ऊर्जा और थीम के अनुरूप प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे।

कॉम्प्लिमेंट्री फूड की सुविधा, परिवार के साथ उत्सव का आनंद
आयोजन में आने वाले मेहमानों के लिए कॉम्प्लिमेंट्री फूड की व्यवस्था भी की गई है। अतिथि गरबा-डांडिया और लाइव म्यूजिक का आनंद लेने के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए विशेष फूड काउंटर लगाए जाएंगे।
आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारंपरिक गरबा और सामूहिक उत्सव की भावना को बढ़ावा देना भी है। परिवारों और मित्रों को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए कार्यक्रम को पारिवारिक माहौल में आयोजित किया जा रहा है।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित गणमान्य अतिथियों की रहेगी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे।

सम्मानित अतिथियों में डी.जी. रोटेरियन आलम सिंह रूपरा और रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त पीडीजी रोटेरियन हरजीत सिंह होरा, डीजीई रोटेरियन भानु प्रताप चौधरी, एजी रोटेरियन आशीष अग्रवाल, रोटेरियन सोमनाथ अग्रवाल, श्रीमती अदिति चौधरी और रोटेरियन भारती सालुंके (बिलासपुर क्वीन) सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
टीम ओजस्वी तैयारियों में जुटी
रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की टीम ओजस्वी द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

क्लब अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिव अंकित कलानोरिया, प्रोग्राम डायरेक्टर सुशील रामदास अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन आशीष महमिया और क्लब के अन्य सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजकों को विश्वास है कि बॉलीवुड गायिका की शानदार प्रस्तुति, DJ सोनल का धमाकेदार डिस्को डांडिया, आकर्षक पुरस्कार, विभिन्न प्रतियोगिताएं और कॉम्प्लिमेंट्री फूड से सजी यह शाम रायगढ़वासियों के लिए यादगार साबित होगी।

कार्यक्रम संबंधी जानकारी एवं संपर्क: इच्छुक लोग आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए 8770958817, 9243207240 और 9131130484 पर संपर्क कर सकते हैं।
19 अक्टूबर को होटल श्रेष्ठा में होने जा रहा ‘रॉयल गरबा 2026’ नवरात्रि के उल्लास को संगीत, संस्कृति और सामूहिक सहभागिता के रंगों से सजाने की तैयारी में है।
