रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार पर अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने रायगढ़ इस्पात मेन रोड पर घेराबंदी कर एक 10 चक्का ट्रक को पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में अवैध स्क्रैप लदा हुआ था। जांच के दौरान ट्रक से कुल 23 टन 880 किलोग्राम यानी 23.880 टन स्क्रैप बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक जब्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 57 हजार रुपये है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त 10 चक्का ट्रक को मिलाकर कुल करीब 18 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, रायगढ़ इस्पात मेन रोड पर पकड़ा गया ट्रक
यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन में की गई। थाना प्रभारी पूंजीपथरा रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध कबाड़ के परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था।
इसी दौरान 6 अक्टूबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि एक 10 चक्का ट्रक में अवैध स्क्रैप लोड कर रायगढ़ इस्पात प्लांट में खाली करने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने रायगढ़ इस्पात मेन रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध ट्रक क्रमांक OR 15 R 2257 को रोककर जांच की।

23.880 टन स्क्रैप मिला, चालक नहीं दिखा सका वैध दस्तावेज
ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में स्क्रैप कबाड़ लदा मिला। पुलिस ने चालक स्युवीर सिंह, पिता गुरूदयाल सिंह, उम्र 51 वर्ष, निवासी ऐंठापाली, थाना बुडाराजा, जिला संबलपुर, ओडिशा से स्क्रैप के संबंध में पूछताछ की।
चालक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम रैमण्ड, संबलपुर से कबाड़ लेकर रायगढ़ इस्पात प्लांट में खाली करने जा रहा था। हालांकि, पुलिस पूछताछ के दौरान वह लोड किए गए कबाड़ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने ट्रक में लदे स्क्रैप का कांटा कराया। वजन कराने पर कुल 23 टन 880 किलोग्राम स्क्रैप पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹9.57 लाख आंकी गई।
अवैध कबाड़ के साथ ट्रक भी जब्त, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई!!
रायगढ़ इस्पात मेन रोड पर पुलिस की घेराबंदी, 23.880 टन स्क्रैप के साथ ट्रक पकड़ा!

के साथ उसके परिवहन में प्रयुक्त 10 चक्का ट्रक को भी जप्त कर लिया। दोनों की अनुमानित कीमत को मिलाकर करीब ₹18 लाख की संपत्ति पुलिस के कब्जे में ली गई है।
मामले में आरोपी चालक स्युवीर सिंह के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 53/2026, धारा 35(क)(5) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बिनित तिर्की, आरक्षक हेमसागर पटेल एवं आरक्षक आदिकंद प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

SSP का स्पष्ट संदेश—अवैध कबाड़ के कारोबार पर जारी रहेगा शिकंजा
रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कार्रवाई को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की लगातार चल रही मुहिम की एक और महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
