× Popup Image
Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर

    November 20, 2026

    रायगढ़ से रायपुर तक प्रशासनिक हलचल! छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अधिकारियों की बड़ी सर्जरी की तैयारी, तबादलों की सुगबुगाहट तेज!

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में बड़ी हलचल! चार IAS अधिकारियों का बढ़ा कद

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर
    छत्तीसगढ़ रायगढ़

    बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 20, 20261 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कैप कवर, तिरपाल और जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश, 20 से 22 नवंबर तक मुख्यालय में रहेंगे केंद्र प्रभारी

    रायगढ़, 20 नवंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और उपार्जित धान की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। संभावित मौसमी बदलाव को देखते हुए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा है कि बारिश, नमी और तेज हवाओं के कारण उपार्जित धान को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए। इसके लिए जिले की 79 सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा भंडारित धान की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

    धान के हर स्टैक की सुरक्षा के लिए कैप कवर और तिरपाल अनिवार्य

    प्रशासन ने सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में कैप कवर, पन्नी और तिरपाल उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। तेज हवाओं से धान के स्टैक को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें रस्सियों से मजबूती से बांधने को कहा गया है। वहीं, जमीन की नमी और पानी के संपर्क से धान को बचाने के लिए पर्याप्त डनेज अर्थात चबूतरे, लकड़ी अथवा भूसे की परत की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उपार्जन केंद्रों के फड़ के आसपास जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने, नालियों की सफाई कराने तथा बारिश का पानी जमा नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया गया है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य प्रतिकूल मौसम में भी उपार्जित धान की गुणवत्ता बनाए रखना और उसे सुरक्षित रखना है।

    मुख्यालय में रहेंगे केंद्र प्रभारी, सप्ताहांत में होगा भौतिक सत्यापन

    धान खरीदी एवं भंडारण व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए सभी उपार्जन केंद्र प्रभारियों और समिति कर्मचारियों को 20 से 22 नवंबर तक अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन्हें केंद्रों में उपलब्ध धान की सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखनी होगी। इसके अलावा सभी खाद्य अधिकारियों को अपने नोडल अधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सभी उपार्जन केंद्रों का अनिवार्य भौतिक सत्यापन (पीवी) कराने के निर्देश दिए गए हैं। सत्यापन के दौरान कैप कवर, डनेज, तिरपाल, जल निकासी और धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा।

    जिले में अब तक 1,308.72 मीट्रिक टन धान की खरीदी

    खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में कुल 84,501 किसान पंजीकृत हैं, जिनका कुल पंजीकृत रकबा 1,25,163.923 हेक्टेयर है। इनमें से अब तक 232 किसानों ने 250.328 हेक्टेयर रकबे का धान उपार्जन केंद्रों में विक्रय किया है। जिले के लिए निर्धारित 5,42,580.94 मीट्रिक टन धान खरीदी के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1,308.72 मीट्रिक टन मोटा धान खरीदा जा चुका है। जिला प्रशासन का विशेष जोर धान खरीदी के साथ-साथ उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण पर है, ताकि किसानों की उपज को मौसम की मार से बचाया जा सके और समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    रायगढ़ से रायपुर तक प्रशासनिक हलचल! छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अधिकारियों की बड़ी सर्जरी की तैयारी, तबादलों की सुगबुगाहट तेज!

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में बड़ी हलचल! चार IAS अधिकारियों का बढ़ा कद

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ को 459 करोड़ की विकास सौगात! सीएम विष्णुदेव साय ने 275 कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण, सुहेला में खुलेगा सरकारी कॉलेज

    November 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,301 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,902 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,626 Views
    Don't Miss

    बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर

    By Santosh KumarNovember 20, 2026

    कैप कवर, तिरपाल और जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश, 20 से 22 नवंबर…

    रायगढ़ से रायपुर तक प्रशासनिक हलचल! छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अधिकारियों की बड़ी सर्जरी की तैयारी, तबादलों की सुगबुगाहट तेज!

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में बड़ी हलचल! चार IAS अधिकारियों का बढ़ा कद

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ को 459 करोड़ की विकास सौगात! सीएम विष्णुदेव साय ने 275 कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण, सुहेला में खुलेगा सरकारी कॉलेज

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,301 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,902 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,626 Views
    Categories
    • Blog (696)
    • आस्था (29)
    • क्राइम (26)
    • खरसिया (42)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (20)
    • छत्तीसगढ़ (1,148)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (14)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (196)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.