× Popup Image
Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ को 459 करोड़ की विकास सौगात! सीएम विष्णुदेव साय ने 275 कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण, सुहेला में खुलेगा सरकारी कॉलेज

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर विवाद! मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

    November 20, 2026

    कोहरे में भी नहीं थमेगी ट्रेनों की रफ्तार! दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 3,657 फॉग सेफ डिवाइस से लैस किए तीनों मंडल

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ को 459 करोड़ की विकास सौगात! सीएम विष्णुदेव साय ने 275 कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण, सुहेला में खुलेगा सरकारी कॉलेज
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ को 459 करोड़ की विकास सौगात! सीएम विष्णुदेव साय ने 275 कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण, सुहेला में खुलेगा सरकारी कॉलेज

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 20, 20261 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    विकास संकल्प तिहार में मुख्यमंत्री ने दी कई बड़ी सौगातें, सड़क, शिक्षा और सिंचाई के कार्यों को मिलेगी रफ्तार; सुहेला में कॉलेज भवन के लिए 5 करोड़ का प्रावधान

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुहेला में आयोजित विकास संकल्प तिहार में 459 करोड़ 45 लाख रुपये के 275 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 316 करोड़ 55 लाख रुपये के 178 कार्यों का भूमिपूजन और 142 करोड़ 90 लाख रुपये के 97 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सुहेला में शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ भी किया। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों की लगभग दो दशक पुरानी मांग पूरी हुई है।

    सुशासन और जनकल्याण सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास के साथ सरकार को सेवा का अवसर दिया है, उस पर खरा उतरने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करते हुए विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाएं पहुंचाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में काम किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस दौरान 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति, महतारी वंदन योजना, चरण पादुका योजना, श्रीरामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसी पहल के माध्यम से विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंचाया गया है।

    1076 हेल्पलाइन और सेवा सेतु पोर्टल से आसान होंगी सरकारी सेवाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का अर्थ है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 शुरू किया गया है, जो चौबीसों घंटे संचालित होता है।

    उन्होंने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से लगभग 700 सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार हुआ है। अब ग्रामीणों को गांव में ही बैंक खाते से पैसे निकालने और जमा करने की सुविधा मिल रही है।

    किसानों से 3100 रुपये में धान खरीदी का किया उल्लेख

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत हैं। सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कर रही है। कृषक उन्नति योजना में संशोधन कर कम उत्पादन की स्थिति में भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से अंतर की राशि देने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस भी दिया गया है।

    सुहेला को मिली चार बड़ी घोषणाओं की सौगात

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की मांग पर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें सुहेला में मांगलिक भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये, नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन के लिए बजट में पांच करोड़ रुपये का प्रावधान, सुहेला तहसील के 20 विद्यालयों में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये और बलौदाबाजार में शहीद वीर नारायण सिंह चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये शामिल हैं।

    राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सुहेला में शासकीय महाविद्यालय शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं और विरासत के संरक्षण के लिए भी कार्य कर रही है।

    हितग्राहियों को चेक, सहायता सामग्री और प्रशस्ति पत्र वितरित

    कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यमंत्री ने वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, समाज कल्याण, स्वास्थ्य और कौशल विकास विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया।

    वन विभाग की ओर से तीन तेंदूपत्ता संग्राहकों हेमलाल, राजकुमार और तुकेश ध्रुव को क्रमशः 15,411 रुपये, 22,976 रुपये और 21,015 रुपये के प्रोत्साहन राशि के चेक दिए गए। पंचायत विभाग की पांच सोलर दीदियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

    कृषि विभाग की ओर से किसानों को गेहूं और सरसों के बीज वितरित किए गए। वहीं 10 किसानों को 50 लाख रुपये से अधिक की राशि के चेक प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से पांच बच्चों को सुपोषण टोकरी दी गई।

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के 10 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। समाज कल्याण विभाग ने तीन दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह लोगों को चश्मे, तीन को आयुष्मान वय वंदन कार्ड और तीन हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

    इसके अलावा भारत माता वाहिनी समूह के 10 सदस्यों को सीटी, टोपी, लाठी और टॉर्च दी गई। कौशल विकास विभाग के ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ कार्यक्रम के तहत जिले के 53 युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे

    मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में बलौदाबाजार विकासखंड में 88 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से लटुआ-पनगांव बायपास मार्ग का निर्माण शामिल है। सुहेला में 23 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से तीन मार्गों पर डिवाइडर और प्रकाश व्यवस्था सहित सड़क निर्माण कराया जाएगा।

    सिमगा विकासखंड में आठ करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से हथबंद-जांगड़ा सड़क बनाई जाएगी। भाटापारा विकासखंड में दतरेंगा से बिजराडीह तक पुल-पुलियों सहित 6.20 किलोमीटर सड़क निर्माण पर छह करोड़ 30 लाख रुपये और तुरमा-खैरी सड़क निर्माण पर पांच करोड़ 66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

    142 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें भाटापारा विकासखंड की खपरी-सिलवा-करहीबाजार सड़क का 65 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण शामिल है।

    इसके अलावा भाटापारा-सुहेला-हिरमी-मोहरा मार्ग के डामरीकरण एवं मजबूतीकरण पर नौ करोड़ 69 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। पलारी में तीन करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन का निर्माण तथा ग्राम घुलघुल में तीन करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से मल्लीन नाला पर स्टॉपडेम का निर्माण कराया गया है।

    कसडोल विकासखंड के ग्राम मटिया में तीन करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से मटिया नाला पर निर्मित स्टॉपडेम भी प्रमुख लोकार्पित कार्यों में शामिल है।

    विकास कार्यों से सड़क, शिक्षा और सिंचाई को मिलेगा बढ़ावा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर योजनाओं का लाभ मिले और वह सम्मान तथा आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ सके। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन, शिक्षा, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने के साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

    कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, बलौदाबाजार नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, डॉ. सनम जांगड़े, लक्ष्मी बघेल, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, संभागायुक्त श्याम धावड़े, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    Balodabazar Bhatapara Chhattisgarh Development OP Government Schemes Suhela Government College Vikas Sankalp Tihar Vishnu Deo Sai
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर विवाद! मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

    November 20, 2026

    कोहरे में भी नहीं थमेगी ट्रेनों की रफ्तार! दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 3,657 फॉग सेफ डिवाइस से लैस किए तीनों मंडल

    November 20, 2026

    रायगढ़ में जलभराव से मिलेगी बड़ी राहत! 20 दिन में बनेंगे तीन प्रमुख नाले, सड़कें भी होंगी चौड़ी

    November 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,301 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,902 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,626 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ को 459 करोड़ की विकास सौगात! सीएम विष्णुदेव साय ने 275 कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण, सुहेला में खुलेगा सरकारी कॉलेज

    By Santosh KumarNovember 20, 2026

    विकास संकल्प तिहार में मुख्यमंत्री ने दी कई बड़ी सौगातें, सड़क, शिक्षा और सिंचाई के…

    छत्तीसगढ़ियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर विवाद! मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

    November 20, 2026

    कोहरे में भी नहीं थमेगी ट्रेनों की रफ्तार! दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 3,657 फॉग सेफ डिवाइस से लैस किए तीनों मंडल

    November 20, 2026

    रायगढ़ में जलभराव से मिलेगी बड़ी राहत! 20 दिन में बनेंगे तीन प्रमुख नाले, सड़कें भी होंगी चौड़ी

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,301 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,902 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,626 Views
    Categories
    • Blog (696)
    • आस्था (29)
    • क्राइम (26)
    • खरसिया (42)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (20)
    • छत्तीसगढ़ (1,145)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (14)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (195)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.